Aaj Ka Vrishabh Rashifal : परिवार के साथ बिताएंगे समय, इस ट्रिक से बिजनेस में लाभ, वृषभ राशि वाले जरूर करें ये उपाय

0
Aaj Ka Vrishabh Rashifal : परिवार के साथ बिताएंगे समय, इस ट्रिक से बिजनेस में लाभ, वृषभ राशि वाले जरूर करें ये उपाय


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 23 November 2025 : कई लोग अपने दिन की शुरुआत दैनिक राशिफल जान लेने के बाद ही करते हैं. राशिफल की मदद से अगले 24 घंटे में हमारे साथ क्या होगा, हम उसका अंदाजा लगा सकते हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का पूरा दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Vrishabh Rashifal/वाराणसी. ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर सभी 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 23 नवम्बर को मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और रविवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और धृति योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा गुरु के राशि धनु में संचरण कर रहे हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय बताते हैं कि आज वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहतरीन होगा. आज आप जिस काम में हाथ लगाएंगे, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी. आज अपने परिवार के साथ टाइम बिता सकते है. अचानक धन का लाभ भी होगा.

ऐसे बढ़ेगा बिजनेस
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, यदि वो अपने नए-नए प्रयोग करें तो इससे आपको फायदा मिलेगा. आज आपको दोस्त की मदद से कोई बिजनेस डील भी मिल सकती है. बात नौकरी करने वाले लोगों की करें तो आज आप यदि मार्केटिंग के काम से जुड़े हैं तो आपका दिन शानदार रहेगा. आज आप वाद विवाद से बचें. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप शेयर बाजार में पैसा निवेश करने से फिलहाल बचें.

लव लाइफ का क्या
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ आज पहले से बेहतर होगी. आज आपके पार्टनर से आपके रिश्ते बेहतर होंगे. अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं. जो लोग शादीशुदा हैं, आज वे कहीं धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं. आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक यदि भगवान सूर्य को अर्घ्य दें और ॐ सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें. इससे समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

परिवार संग बिताएंगे समय, इस ट्रिक से बिजनेस में लाभ, वृषभ राशि आज करें ये काम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *