Aaj Ka Vrishabh Rashifal : पार्टनर से होशियार, ये काम करेगा उलटफेर, मिथुन राशि को बचाएगा भगवान गणेश से जुड़ा उपाय

0
Aaj Ka Vrishabh Rashifal : पार्टनर से होशियार, ये काम करेगा उलटफेर, मिथुन राशि को बचाएगा भगवान गणेश से जुड़ा उपाय


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 15 October 2025 : आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार, पुष्य नक्षत्र और साध्य योग का संयोग बन रहा है. आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. नए काम का श्रीगणेश कर सकते हैं.

वाराणसी. ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर सभी 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 15 अक्टूबर को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और बुधवार का दिन है. वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार, आज पुष्य नक्षत्र और साध्य योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा कर्क राशि में संचरण करेंगे. कर्क राशि के स्वामी भी चंद्रदेव है. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है. काशी के जानेमाने ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय बताते हैं कि बुधवार का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा होगा. आज आपकी मधुर वाणी के कारण बिगड़े काम भी बनेंगे. आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. नए काम का श्रीगणेश भी कर सकते हैं.
इसमें होगा मुनाफा
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज उनका दिन शानदार होगा. आज आपके पुराने रुके हुए पैसे भी वापस मिलेंगे. यदि आप एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के बिजनेस से जुड़े हैं तो आज आपको अच्छा मुनाफा होगा. बात नौकरी करने वालों की करें तो आज आपको आपके मेहनत के दम पर प्रमोशन मिलने के योग भी हैं. आज आपको बॉस का भरपूर सहयोग मिलेगा. बात निवेश की करें तो आज आप सरकारी स्कीम में पैसा इन्वेस्ट करेंगे तो आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा और आपके पैसे सेफ भी रहेंगे.

शुभ रंग और शुभ अंक
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ आज मिलीजुली रहेगी. आज आपको अपने पार्टनर की कुछ बातों को नजरअंदाज करने की भी जरूरत है. वरना आपके रिश्ते पर इसका असर पड़ेगा. जो लोग शादी शुदा हैं, आज उन्हें अपने लाइफ पार्टनर को समय देना होगा. आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान गणेश की पूजा करें और उन्हें मोदक का भोग लगाएं. इससे आपके जीवन में आने वाले संकट दूर होंने शुरू हो जाएंगे.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

पार्टनर से होशियार, ये काम करेगा उलटफेर, जानें मिथुन राशि को बचाने वाला उपाय



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *