Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि की आज तरक्की पक्की, होगा रुका काम, केले की जड़ में डालें ये 3 चीजें

0
Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि की आज तरक्की पक्की, होगा रुका काम, केले की जड़ में डालें ये 3 चीजें


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 13 November 2025 : वैदिक हिंदू पंचांग के हिसाब से आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और गुरुवार का दिन है. मघा नक्षत्र और ब्रह्म योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा सिंह राशि में संचरण कर रहे हैं. वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी सुखद होगा. लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा.

Aaj Ka Vrishabh Rashifal/वाराणसी. ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर सभी 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 13 नवंबर को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और गुरुवार का दिन है. वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार, आज मघा नक्षत्र और ब्रह्म योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा सिंह राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है. काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय बताते हैं कि आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए काफी सुखद होगा. लंबे समय से रुका हुआ काम आज पूरा होगा. आज आपको कानूनी मामलों में भी सफलता मिलेगी. आज आप अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें.

इसमें होगा फायदा
वृषभ राशि के जो जातक आज किसी कारोबारी यात्रा पर जाएंगे, उन्हें इससे फायदा होगा. खासकर उन्हें जिनका काम एक्सपोर्ट और इम्पोर्ट के बिजनेस से जुड़ा है. बात नौकरी कर रहे लोगों की करें तो आज आपकी तरक्की के योग बन रहे हैं. आज आप अपने बॉस की किसी भी बातों को अनसुना न करें. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप निवेश बसे बचें. वरना आपको नुकसान होने की संभावना है.

कैसी रहेगी लव लाइफ

वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ बेहतरीन होगी. आज आप अपने पार्टनर से अपने शादी का प्रस्ताव भी रख सकते हैं. हालांकि इसके लिए आपको खुलकर और धैर्य के साथ बात करने की जरूरत है. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उनकी व्यस्तता के कारण घर पर पत्नी से थोड़ा झकझक हो सकती है. आज आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक 7 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक केले के जड़ में गुड़, चना और पीला फूल अर्पित करें. इससे आपकी किस्मत के बंद दरवाजे भी खुल जाएंगे.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

वृषभ राशि की आज तरक्की पक्की, होगा रुका काम, केले की जड़ में डालें ये 3 चीजें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *