Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि के लिए आज गोल्डन डे, बीमार को मिलेगा आराम, इस मंत्र का 21 जाप बढ़ाएगा प्रतिष्ठा

0
Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि के लिए आज गोल्डन डे, बीमार को मिलेगा आराम, इस मंत्र का 21 जाप बढ़ाएगा प्रतिष्ठा


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 7 December 2025 : वैदिक हिन्दू पंचाग के हिसाब से आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और रविवार का दिन है. पुनर्वसु नक्षत्र और शुक्ल योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा मिथुन राशि से कर्क राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj ka Vrishabh rashifal kya hai/वाराणसी. ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर सभी 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 7 दिसम्बर को पौष माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और रविवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज पुनर्वसु नक्षत्र और शुक्ल योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मिथुन राशि से कर्क राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का पूरा दिन अलग-अलग चीजों के लिए कैसा रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय बताते हैं कि आज वृषभ राशि के जातकों का दिन बेहतरीन होगा. आज आप पूरे दिन पॉजिटिव ऊर्जा से भरे रहेंगे. जिस भी काम में आप हाथ लगाएंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी. जो लोग लंबे समय से बीमार हैं, आज उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा.

इस काम से बचें
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें उधार देने से बचना चाहिए, वरना आपका पैसा लंबे समय के लिए फंस सकता है. आज आप अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ऊर्जा और मेहनत के साथ काम करें. बात नौकरी करने वालों की करें तो आज आप नई नौकरी के लिए प्रयास कर सकते हैं. ऑफिस में काम को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप शेयर बाजार नहीं, बल्कि सोने-चांदी में पैसा इन्वेस्ट करें. इससे आपको बंपर मुनाफा होगा.

पार्टनर को दें ये चीज
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ आज मिली जुली रहेगी. आज आपको अपने पार्टनर के साथ समय बिताना होगा और उसकी बातों को भी समझना पड़ेगा. आज आप छोटा ही सही उसे कोई तोहफा भी जरूर भेंट करें. इससे आप दोनों के अटूट रिश्ते और मजबूत होंगे. जो लोग शादीशुदा हैं, आज वे किसी रेस्टोरेंट में लाइफ पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं. आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 1 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक सूर्य देव को अर्ध्य दें. इए दौरान वे ॐ सूर्याय नमः मंत्र का भी 11 या 21 बार जप करें. इससे आपके सामाजिक जीवन में मान सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

वृषभ राशि के लिए आज गोल्डन डे, इस मंत्र का 21 जाप बढ़ाएगा आपकी प्रतिष्ठा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *