Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वाले पार्टनर को दें गुलाब, ड्राइविंग में बरतें सावधानी, आज नया काम शुरू करने के योग
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 12 february 2026 : आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है. वैदिक हिन्दू पंचांग के हिसाब से ज्येष्ठा नक्षत्र और हरषाना योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचरण कर रहे हैं. लोकल 18 से बात करते हुए काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय बताते हैं कि वृषभ राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. नए काम का श्री गणेश कर सकते हैं. वाहन चलाने में सावधानी जरूर बरतें. आज आप म्युचुअल फंड में पैसा निवेश करें. इससे अच्छा रिटर्न मिलेगा. आज आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे.
ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय बताते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन मिला जुला रहने वाला है. आज आप नए काम का श्री गणेश कर सकते हैं. आज चोट लगने का खतरा रहेगा. वाहन चलाने में सावधानी जरूर बरतें.
उधार देने से बचें
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें फायदा होगा. आज आप पैसों के लेन-देन में सावधानी जरूर बरतें. खासकर आज आप किसी को भी पैसा उधार देने से बचें. बात नौकरी कर रहे लोगों की करें तो आज आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. काम के दम पर ऑफिस में नई पहचान मिलेगी. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप म्युचुअल फंड में पैसा निवेश करें. इससे आपको भविष्य में अच्छा रिटर्न मिल सकता है.
रिश्तों में आएगी मधुरता
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ में आज पार्टनर से चले आ रहे पुराने लड़ाई-झगड़े पर रोक लगेगी. आज आप अपने पार्टनर को थोड़ा वक्त भी जरूर दें. यदि आज आप अपने पार्टनर को लाल गुलाब का फूल तोहफे में देंगे तो इससे आप दोनों के रिश्तों में मधुरता आएगी. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उनका दिन भी सामान्य रहने वाला है.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें