Aaj Ka Vrishabh Rashifal : सेहत करेगा परेशान, ये लोग भी रहें सतर्क…आज वृषभ राशि को बचाएंगे सूर्य देव

0
Aaj Ka Vrishabh Rashifal : सेहत करेगा परेशान, ये लोग भी रहें सतर्क…आज वृषभ राशि को बचाएंगे सूर्य देव


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 26 October 2025 : आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. ज्येष्ठा नक्षत्र और शोभन योग का संयोग बन रहा है. आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा. शारीरिक रूप से परेशान रहेंगे. लेकिन परिस्थितियां जैसी भी हों, आपको पूरे परिवार का साथ जरूर मिलेगा.

Taurus horoscope today/वाराणसी. ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर सभी 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 26 अक्टूबर को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और रविवार का दिन है. वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठा नक्षत्र और शोभन योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मंगल की राशि वृश्चिक में संचरण कर रहे हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय बताते हैं कि रविवार का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए कुछ मायनों में अच्छा तो कुछ मायनों में थोड़ा मुश्किलों भरा हो सकता है. आज आप शारीरिक रूप से परेशान रहेंगे. लेकिन परिस्थितियां जैसी भी हों, आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा.
इसमें रहे सचेत
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. आज आप पैसों के लेन देन को लेकर थोड़ा सतर्क जरूर रहें. जरूरत न हो तो आज आप किसी को पैसा भी उधार देने से भी बचें. बात नौकरी करने वालों की करें तो आज आपको ऑफिस में पूरी मेहनत के साथ काम करने की जरूरत है, वरना आप मुश्किल में फंस सकते हैं. आज जरूरत न हो तो आप नौकरी में बदलाव करने से भी बचें. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप शेयर बाजार में पैसा इन्वेस्ट करें, भविष्य में आपको अच्छा मुनाफा होगा.

कैसी रहेगी लव लाइफ
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ आज खुशनुमा रहने वाली है. आज आप अपने पार्टनर को छोटा ही सही कोई उपहार जरूर दें. जो लोग शादीशुदा हैं, आज अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखना होगा. आज आपका शुभ रंग आसमानी और शुभ अंक 1 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक लाल रंग के कपड़ें में मसूर की दाल रखकर दान करें. इससे आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होगी और समाज में यश कीर्ति भी बढ़ेगा.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

सेहत करेगा परेशान, ये लोग भी रहें सतर्क…आज वृषभ राशि को बचाएंगे सूर्य देव



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *