Aaj Ka Vrishabh Rashifal : सोच-समझकर जाएं घर से बाहर, हो सकता है एक्सीडेंट, वृषभ राशि के लिए आज आफतों वाला दिन
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 11 October 2025 : आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है. रोहिणी नक्षत्र और व्यतिपात योग का संयोग बन रहा है. वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किलों भरा होगा. कुछ बातों का ध्यान रखना होगा.
वृषभ राशि के जातक आज अपने कार्यक्षेत्र में काम को लेकर थोड़े व्यस्त रहने वाले हैं. आज आप पर नार्मल दिनों से ज्यादा काम का दबाव रहेगा. आपके पैसे कहीं लंबे समय के लिए फंस भी सकते हैं. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज उनके प्रमोशन में अड़चनें भी आ सकती हैं. इसलिए आज आप काम को लेकर बिल्कुल भी कोताही न बरतें. बात निवेश की करें तो आज आप म्युचुअल फंड या शेयर बाजार में पैसा इन्वेस्ट करने से पहले मार्केट की किसी जानकार से सलाह जरूर लें.
इस काम से बनेगी बात
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ आज बेहतरीन रहने वाली है.आज आप जिसे चाहते हैं उसे अपने दिल की बात भी खुलकर कह सकते हैं. यदि आज प्रपोज करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी. जो लोग पहले से पार्टनर हैं, आज वे अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जरूर जाएं. इससे आपके प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. आज आपका शुभ रंग हरा और शुभ अंक 2 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक किसी महत्त्वपूर्ण काम से जा रहे हैं तो रास्ते में आप किसी को भी अपशब्द न कहें. यदि आज आप गरीब और जरूरतमंद की मदद करते हैं तो इससे आपके बिगड़े काम बनने शुरू हो जाएंगे.
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें