Aavimukteshwaranand Live: ‘नार्को टेस्ट बिल्कुल होना चाहिए’, शंकराचार्य ने जताई सहमति

0
Aavimukteshwaranand Live: ‘नार्को टेस्ट बिल्कुल होना चाहिए’, शंकराचार्य ने जताई सहमति


Aavimukteshwaranand Controversy: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती विवादों में घिरे हैं. बटुकों ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए प्रयागराज में केस दर्ज कराया है. मेडिकल परीक्षण में भी यौन उत्पीड़न की पुष्टि हो गई है. अविमुक्तेश्वरानंद पर अब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. ऐसे में वो और उनके शिष्य मुकुंदानंद ने गिरफ्तारी से बचने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख किया है. अब देखना होगा कि अदालत क्या फैसला सुनाती है. आइए जानते हैं इस मामले से जुड़े सारे अपडेट्स…

शंकराचार्य ने कहा- जो व्यक्ति (आशुतोष महाराज) सब बोलता चला जा रहा है, उसके पास लैपटॉप में कोई चीज है. उसके बाद वो लैपटॉप को केवल बंद रखेगा. वो लैपटॉप जब तक बंद है तभी तक आप लोग उस पर कयासबाजी कर सकते हैं. एक दिन वो लैपटॉप खुला तो पता चलेगा कि इसमें कुछ है ही नहीं. अगर सच को जानने के लिए नार्को टेस्ट जरूरी है तो बिल्कुल होना चाहिए. इसी तरह से जो भी और तरीके हों उन सब तरीकों को आजमाया जाए.

जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य हैं आशुतोष महाराज
आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज का जन्म शामली के कांधला कस्बे के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था. इनके पिता राजेंद्र पांडे दिल्ली रोड पर चलने वाली प्राइवेट बसों में कंडक्टरी करते थे. आशुतोष महाराज कांधला के प्राचीन शाकुंभरी सिद्धपीठ मंदिर की कमेटी से जुड़े. वर्तमान में वह इसके प्रबंधक भी हैं. इन्हीं के परिवार के चाचा प्रदीप पांडे मंदिर में पुजारी हैं. 2022 में उन्होंने जगतगुरु रामभद्राचार्य से दीक्षा ली थी. इसके बाद से वह संन्यासी जीवन जी रहे हैं.

एपस्टीन फाइल की बातें दबाई जा रहीं
अविमुक्तेश्वरानंद ने गुरुवार को वाराणसी में मेडिकल रिपोर्ट पर कहा था कि आशुतोष महाराज ने रिपोर्ट की बातें बताईं. जांच टीम क्या कर रही है? क्या पुलिस ने उन्हें परमानेंट प्रवक्ता बना लिया? एक हिस्ट्रीशीटर (आशुतोष महाराज) कहानी बनाकर फैला देता है. सारे लोग उसमें दबकर हाय-दइया करने लगते हैं. हमें कोई खतरा नहीं है. अभी हमें मार दो. हम तो अपना पिंडदान कर चुके हैं.

लॉ का छात्र निकला वकील को उड़ाने की धमकी देने वाला

इस बीच, शंकराचार्य के वकील श्रीनाथ त्रिपाठी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी अजीत कुमार सरोज को पुलिस ने करीब 20 घंटे बाद जंसा थाना क्षेत्र के रेसीपुर से पकड़ा. आरोपी लॉ का छात्र है. वाराणसी कचहरी में ही प्रैक्टिस करता है. आरोपी ने पूछताछ में बताया- पड़ोसी को फंसाने के लिए यह मैसेज भेजा था.

इतने बजे होगी सुनवाई

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और स्वामी मुकुन्दानंद गिरी की अग्रिम जमानत याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट 3.45 बजे सुनवाई करेगा. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के अधिवक्ताओं ने अदालत से प्राथमिकता पर कैस को चुने जाने की अपील की. इस पर कोर्ट ने 3:45 बजे वकीलों को आने के लिए कहा है.

किसी व्यक्ति का नाम कैसे जोड़ सकते: शंकराचार्य

अग्रिम जमानत पर स्वामी शंकराचार्य ने कहा कि अधिवक्ता गण गए हुए हैं. वो अपनी बात न्यायालय के सामने रखेंगे. दावों पर न्यायालय अपना विचार करेंगे. न्यायालय से अपेक्षा है वो न्याय करेगा. जो कुछ हो रहा है वो सबके सामने है. पॉस्को एक्ट कहता है कि किसी बच्चा या नाबालिग व्यक्ति के साथ गड़बड़ी होती है तो तत्काल पुलिस को सौंपे. मगर, पुलिस में भी केस दर्ज नहीं किया. मेडिकल से एकदम पता चल गया है की यह कुकर्मी हैं. उससे किसी व्यक्ति विशेष का नाम कैसे जोड़ा जा सकता है. जब विशेषज्ञों के सामने बात जाती है तो प्रमाण देना पड़ता है.

कोर्ट नंबर 72, सीरियल नंबर 142… 

अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद की ओर से दायर जमानत याचिका पर शुक्रवार 27 फरवरी, यानी आज सुनवाई होनी है. यह याचिका कोर्ट नंबर 72 में लिस्टेड है और इसका सीरियल नंबर 142 है. दोपहर में लंच के बाद अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई हो सकती है.

रिटायर्ड जज करें जांज

माघ पूर्णिमा पर स्नान को लेकर शुरू हुआ शंकराचार्य का विवाद बटुकों के यौन शोषण जैसे गंभीर आरोपों तक आ गया है. आज इस मामले में शंकराचार्य के इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत पर भी सुनवाई है. आरोप प्रत्यारोप और जमानत की सुनवाई के बीच आज एक बार फिर मथुरा के संत दिनेश फलहारी महाराज पर निशाना साधा है और गंभीर आरोप लगाए हैं. साथ ही दिनेश फलहारी महाराज ने सारे मामले की हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से जांच करने की मांग उठाई है.

राजा भैया की बेटी ने लिया शंकराचार्य का पक्ष

कुंडा विधायक राजा भैया की बेटी राघवी कुमारी ने अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में ट्वीट किया. उन्होंने इसे सनातन धर्म को बदनाम करने की साजिश बताया. उन्होंने कहा कि शंकराचार्य का पद वेदों की सर्वोच्च आध्यात्मिक परंपरा है और इस पर आघात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *