AC कोच में कर रहा था सफर, TT ने कहा- टिकट, बोला- मेरे रिश्तेदार मंत्रालय में
Last Updated:
Indian Railways- ट्रेन के एसी कोच में एक यात्री हनक के साथ यात्रा कर रहा था. टीटी ने टिकट मांगा तो पहले भड़क गया और बोला मेरे रिश्तेदार मंत्रालय में काम करते हैं. अभी बात कराता हूं, समझ जाओगे. बाद में यात्री ट…और पढ़ें
सांकेतिक फोटो
आगरा. आगरा डिवीजन से गुजर रही ट्रेन के एसी कोच में टीटी जांच कर रहा था. उसी दौरान एक यात्री हनक के साथ सफर कर रहा था. टीटी ने उससे टिकट मांगा. पहले उसने अनसुना कर दिया, टीटी के दोबारा कहने पर भड़क गया और बोला जानते नहीं हो, मेरे रिश्तेदार मंत्रालय में काम करते हैं. टीटी ने विनम्रता के साथ बोला, मुझे टिकट दिखा दो, तुम्हारे रिश्तेदार भले ही पीएमओ में काम करते हों. बाद में वो टिकट नहीं दिखा पाया और टीटी ने उस पर पेनाल्टी लगा दी.
डिवीजन के रुँधी स्टेशन पर 14 फरवरी को अनाधिकृत यात्रा करने वालों के विरुद्ध विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया. स्टेशन पर ठहरने वाली गाड़ियों में जांच कराई गई. जांच के दौरान स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल बन गया. यात्री इधर उधर भागते दिखे तो कोई अपने परिचितों का परिचय देते रहे.
इस अभियान में कुल 91 यात्रियों से जुर्माना स्वरूप 31,615 रुपये रेल राजस्व वसूला गया. जिसमे 49 बिना टिकट यात्रियों से 18,395 रुपये , 38 अनाधिकृत यात्रियों से 12,520 रुपये तथा 06 यात्रियों से गंदगी फैलाने/धूम्रपान करने के फलस्वरूप 700 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया. उक्त जांच के दौरान रुँधी, सोलाका एवं होडल स्टेशनों की टिकट विंडो सेल पर यात्रियों की लंबी लाइन लगी नजर आई . पिछले वर्ष 14 फरवरी को रुँधी स्टेशन की टिकट विंडो सेल 3731 रुपये थी, जो वर्तमान वर्ष 14 फरवरी को रुँधी स्टेशन की टिकट विंडो सेल 5756 रुपये रही.
जनसंपर्क अधिकारी कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रकार की जांच डिवीजन में लगातार कराई जा रही है, जिससे बिना टिकट यात्रा ,अनियमित यात्रा ,बिना बुक लगेज, गंदगी फ़ैलाने वालों यात्रियों पर रोक लगाई जा सके. यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर और निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करें. साथ ही रेल परिसर में गंदगी न फैलाएं.
Agra,Uttar Pradesh
February 14, 2025, 22:01 IST