AC कोच में टशन में बैठा यात्री, TT जांच करने आया, ऐसा टिकट दिखाया, हुआ हंगामा

0
AC कोच में टशन में बैठा यात्री, TT जांच करने आया, ऐसा टिकट दिखाया, हुआ हंगामा


Last Updated:

Indian Railways- झांसी डिवीजन से गुजरने वाली ट्रेनों की टीटी जांच कर रहे थे. एक यात्री से टिकट मांगा, उसने टशन पर ऐसा टिकट टीटी के हाथ पर रख दिया.देखते ही टीटी का मूड खराब हो गया. इसके बाद हंगामा हुआ.

झांसी डिवीजन के स्‍टेशनों और गुजरने वाली ट्रेनों की जांच की गयी.

झांसी. झांसी डिवीजन से गुजरने वाली ट्रेनों की टीटी जांच कर रहे थे. इसमें मेल एक्‍सप्रेस के अलावा पैसेंजर ट्रेनें शामिल रहीं. इसी दौरान टीटी एक एसी कोच में जांच करने पहुंचा. एक यात्री से टिकट मांगा, उसने टशन में ऐसा टिकट टीटी के हाथ पर रख दिया.देखते ही टीटी का मूड खराब हो गया और उस पर झुंझला कर बोला, एसी कोच में बैठे हो. तो यात्री बोला, दिखा तो दिया. दोनों के बीच बहस शुरू होने पर भागकर आरपीएफ के जवान आए. मामला समझने पर अगले स्‍टेशन पर यात्री को नीचे उतार दिया.

झांसी डिवीजन में बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम के लिए 10 मार्च को महोबा स्टेशन से गुजरने वाली लगभग 22 रेलगाड़ियों की रात तक जांच की गयी. जांच के दौरान टीटी कोचों में दोनों ओर से चढ़ते, जिससे बिना टिकट यात्री भाग न सकें. वहीं. बिना टिकट यात्रा ,अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज, गंदगी फ़ैलाने वालों के विरुद्ध ग्वालियर स्टेशन पर विशेष किला बंदी जांच की गई. जिसमें बिना टिकट, अनियमित यात्रा करने वाले, गंदगी फैलाने/धूम्रपान करने वाले कुल 150 यात्रियों से 92720 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया.

महोबा स्‍टेशन से गुजर रही ट्रेन एक यात्री एसी कोच पर बैठा था. टीटी के टिकट मांगने पर उसने जो टिकट दिखाया वो जनरल का था. उसने बताया कि दूसरे कोचों में भीड़ अधिक होने की वजह से चढ़ नहीं पाया. यह कोच खाली मिला, इसलिए इसमें सवार हो गया हूं. उसने बताया कि इस पर पेनाल्‍टी चुकानी पड़ेगी. इस पर वो हंगामा करने लगा, बोला , अगर ऐसी बात है तो सामान्‍य कोचों की संख्‍या बढ़ानी चाहिए. हंगामा देखकर आरपीएफ भी मौके पर आ गयी. इसके बाद कार्रवाई कर अगले स्‍टेशन पर उसे उतार दिया गया. जांच अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक ग्वालियर आदित्य तिवारी, अंशुल त्रिपाठी, अभिषेक जगधारी, अरुण राय, आर के दुबे शामिल रहे.

homeuttar-pradesh

AC कोच में बैठा था यात्री, TT को दिखाया ऐसा टिकट दिखाया, भागकर पहुंची RPF



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *