AC ट्रेन में बेटी के साथ थी मैडम, TT ने ऐसी चीज पूछी, रोने लगी, पूरे कोच में मची भागमभाग
Last Updated:
Indian Railways- उत्तर मध्य रेलवे का प्रयागराज डिवीलन सभी यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए बगैर टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए स्टेशनों एवं ट्रेनों में टिकट चेकिंग अभियान चला र…और पढ़ें
सांकेतिक फोटो
नई दिल्ली. भारतीय रेलवे बगैर टिकट और अनयिमित टिकट यात्रियों को पकड़ने के लिए जांच अभियान चला रहा है. इससे दोहरा लाभ हो रहा है, पहला पेनाल्टी वसूलने की वजह से रेलवे के राजस्व में बढ़ोत्तरी हो रही है, दूसरा रिजर्वेशन कोचों में अनरिजर्व यात्रियों पर लगाम लगाई जा रही है. इससे रिजर्वेशन कराकर यात्रा करने वालों को राहत मिल रही है. इस अभियान में एक महिला बेटी के साथ सफर कर रही थी. टीटी के पूछने पर वो रोने लगी. इसके बाद आसपास के यात्री भी वहां पहुंच गए.
उत्तर मध्य रेलवे का प्रयागराज डिवीलन सभी यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए बगैर टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए स्टेशनों एवं ट्रेनों में टिकट चेकिंग अभियान चला रहा है.
इसी क्रम में कमर्शियल टीम, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) व राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के साथ गाड़ियों में चलती ट्रेन और स्टेशनों में ऐसे यात्रियों को पकड़ा गया. इस अभियान में ट्रेन संख्या 22583 छपरा-लोकमान्य तिलक अंत्योदय सुपरफास्ट, 64630 फफूंद-कानपुर मेमू, 12815 पुरी-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट नंदनकानन सुपरफास्ट, 12506 आनंद विहार टर्मिनल-कामाख्या नॉर्थईस्ट एक्स्प्रेस की सघन चेकिंग की गयी. इसमें कुल 77 यात्रियों 48,185 रुपये वसूल किए गए.
इस दौरान यात्रियों को यूटीएस एप के माध्यम से अनारक्षित टिकट लेन के सम्बन्ध में जागरूक किया गया. एक ट्रेन के ऐसी कोच में महिला बच्ची के साथ सवार थी. टीटी ने इस कोच में जांच शुरू की. जब महिला से टिकट मांगा तो बताया कि जल्दबाजी में टिकट नहीं ले पायी हूं. टीटी ने कहा कि पिछले स्टेशन से अगले स्टेशन तक एसी के अनुसार पेनाल्टी चुकानी पड़ेगी. यह सुनकर वो रोने लगी. रोने की वजह से आसपास बैठे यात्री भी वहां पहुंच गए. किसी तरह महिला को शांत कराया. रेल प्रशासन अपने सभी यात्रियों से अनुरोध करता है कि रेलगाड़ी तथा रेल परिसर में गन्दगी न फैलाएँ, कूड़ा कूड़ेदान में ही डाले तथा वैध टिकट के साथ यात्रा करें .