AE और JE को कमरे में बंद कर पीटा, भागते वक्त CCTV का DVR भी ले गए आरोपी

0
AE और JE को कमरे में बंद कर पीटा, भागते वक्त CCTV का DVR भी ले गए आरोपी


Last Updated:

Unnao News: उन्नाव में दबंग ठेकेदारों ने जिला पंचायत कार्यालय में एई और दो जेई को कमरे में बंद कर पीटा और सीसीटीवी का DVR भी ले गए. शोर सुनकर कर्मचारियों ने बचाया. जेई की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है. पुलिस जांच कर रही है.

Unnao News: उन्नाव जिला पंचायत ऑफिस में AE और दो JE की पिटाई

उन्नाव. उत्तर प्रदेश के उन्नाव में दबंग ठेकेदारों ने एक एई और दो जेई को जिला पंचायत कार्यालय के एक कमरे में बंदकर जमकर पीटा. शोर सुनकर आसपास के कमरों में मौजूद कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर तीनों को छुड़ाया. वहीं आरोप है कि दबंग जाते-जाते सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी अपने साथ ले गए. घटना की सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर सदर कोतवाली पुलिस और सीओ सिटी दीपक यादव भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मामले की जांच की. वहीं देर रात जेई की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत छह नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है.

उन्नाव के जिला पंचायत कार्यालय के एक कमरे में बंदकर दबंगों ने एई और दो जेई को जमकर पीटा. हो-हल्ला मचने पर आसपास के कक्षों में मौजूद कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर तीनों को छुड़ाया. हमलावर जाते-जाते सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी अपने साथ ले गए. गुरुवार देर शाम जेई की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत छह नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है. बता दें कि जिला पंचायत परिसर के एक कक्ष में जेई आनंद नारायण, प्रदुम्य त्रिपाठी और एई अभिषेक मल्ल बैठै थे. इसी दौरान करीब सात लोग कमरे में घुस आए और हिलौली व भगवंतनगर में नाले समेत अन्य कामों के रुके हुए भुगतान को जारी करने के लिए कहा.

6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जेई आनंद नारायण ने कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए पेमेंट से इनकार कर दिया. इसी बात पर कहासुनी होने लगी. आरोप है कि दबंगों ने दरवाजा अंदर से बंदकर आनंद को पीटना शुरू कर दिया. जेई प्रदुम्य त्रिपाठी व एई अभिषेक मल्ल ने बचाने की कोशिश की तो उन्हें भी पीटा गया. वहीं कमरे के अंदर से शोर सुनकर  कार्यालयों में मौजूद लोग दौड़े. किसी तरह कमरा खुलवाकर तीनों को बचाया गया. वहीं तीनों अभियंता उन्नाव सदर कोतवाली पहुंचे और पूरी घटना बताई. हमले की सूचना पर अपर मुख्य अधिकारी वर्तिका, एसडीएम क्षितिज द्विवेदी, सीओ दीपक यादव भी कोतवाली पहुंच गए. पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

AE और JE को कमरे में बंद कर पीटा, भागते वक्त CCTV का DVR भी ले गए आरोपी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *