Agriculture: मधुमक्खी पालन किसानों को बना रहा मालामाल, शहद ही नहीं इस खास चीज से भी कमा रहे मोटा मुनाफा

0
Agriculture: मधुमक्खी पालन किसानों को बना रहा मालामाल, शहद ही नहीं इस खास चीज से भी कमा रहे मोटा मुनाफा


Last Updated:

Beekeeping Farming Benefits: मुरादाबाद के किसान नेपाल सिंह ने मधुमक्खी पालन के साथ पराग इकट्ठा कर एक नई कमाई का जरिया शुरू किया है. शहद के साथ मधुमक्खी का पराग भी बाजार में बिक रहा है और यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है.

ख़बरें फटाफट

मुरादाबाद: किसान आज सिर्फ खेती-किसानी तक सीमित नहीं रहते, बल्कि वे मधुमक्खी पालन और अन्य रोजगारों से भी अतिरिक्त आमदनी कमाने की कोशिश कर रहे हैं. मधुमक्खी पालन में शहद तैयार कर मार्केट में बेचकर किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. इसके साथ ही मधुमक्खियों का पराग भी एक मूल्यवान उत्पाद है, जिसे बेचकर किसान अपनी आमदनी और बढ़ा सकते हैं. एक तरफ शहद बेचने से लाभ होगा, तो वहीं पराग बेचकर भी अच्छी कमाई की जा सकती है.

मुरादाबाद के किसान नेपाल सिंह कमा रहे मुनाफा
मुरादाबाद के किसान नेपाल सिंह ने बताया कि मधुमक्खी पालन में शहद के अलावा पराग भी महत्वपूर्ण उत्पाद है. उन्होंने बताया कि मुरादाबाद के कई किसान मधुमक्खी के पराग को इकट्ठा करके मार्केट में बेचकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. यह उत्पाद सिर्फ आर्थिक रूप से ही लाभकारी नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है.

फूलों से मिलता होता है पराग
नेपाल सिंह बताते हैं कि मधुमक्खियों का पराग फूलों से इकट्ठा होता है. यह एक सुपर फ़ूड है और इसे खाने से स्वास्थ्य में सुधार आता है. जो लोग इसके गुण जानते हैं, वह इसे जरूर खरीदते हैं. इसकी कीमत 50 ग्राम के हिसाब से 100 रुपए रखी गई है, और ग्राहक इसे खूब पसंद कर रहे हैं. इसके अलावा बाजार में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे मधुमक्खी पालन करने वाले किसानों की आमदनी में वृद्धि हो रही है.

पराग कैसे मिलता है
मधुमक्खियां पराग को फूलों से इकट्ठा करके अपने पिछले पैरों पर बनी छोटी टोकरियों में ले जाती हैं. मधुमक्खी पालक छत्ते के प्रवेश द्वार पर पराग जाल लगाते हैं, जिससे मधुमक्खियों से पराग प्राप्त किया जा सके. जब मधुमक्खियां इस जाल से गुजरती हैं, तो उनका पराग अलग होकर नीचे एक दराज में जमा हो जाता है. इस तरह किसान आसानी से उच्च गुणवत्ता वाला पराग इकट्ठा कर मार्केट में बेच सकते हैं.

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

शहद ही नहीं इस खास चीज से भी किसान कमा रहे मोटा मुनाफा, खूब हो रहा मुनाफा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *