Ajab Gajab Name: जहरीले और छुरी-कटारी… यूपी में यहां पंडितों के नाम सुनकर हंसी छूट जाएगी, वजह जान आप भी कहेंगे वाह!
Last Updated:
Ajab Gajab Name: जहरीले ने लोकल-18 से बात करते हुए बताया कि कड़ा धाम में पंडागिरी करने वाले कई पुरोहितों के भी अजब-गजब नाम हैं. यहां के लोग भक्तों को दर्शन करवाते समय अपने इन अनोखे नामों से पहचाने जाते हैं. जैसे – खटा.ई मिठाई, छुरी कटारी, नंगा लुच्चा आदि.
Ajab Gajab Name: नाम किसी भी व्यक्ति का पहचान होता है, लेकिन कुछ नाम ऐसे भी होते हैं जिन्हें सुनकर लोग चौंक जाते हैं या हंस पड़ते हैं. उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कड़ा धाम स्थित 51 शक्तिपीठ मां शीतला धाम मंदिर में आए श्रद्धालु जब पूजा कराने पहुंचते हैं, तो यहां उन्हें ‘जहरीले’ नाम के पंडित जी मिलते है. जी हां, उनका नाम सच में जहरीले है, और यही नाम उन्हें सबसे अलग बनाता है.
अजब-गजब के नाम
जहरीले ने लोकल-18 से बात करते हुए बताया कि कड़ा धाम में पंडागिरी करने वाले कई पुरोहितों के भी अजब-गजब नाम हैं. यहां के लोग भक्तों को दर्शन करवाते समय अपने इन अनोखे नामों से पहचाने जाते हैं. जैसे – खटा.ई मिठाई, छुरी कटारी, नंगा लुच्चा आदि. उन्होंने कहा कि इन नामों के पीछे एक खास सोच भी है. ताकि दूर-दूर से आने वाले भक्त अपने पुरोहितों को याद रख सकें और अगली बार आने पर आसानी से पहचान सकें.
अतरंगी नाम पहचान बन गई
‘जहरीले’ हंसते हुए कहते हैं, नाम भले अजीब हो, पर लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देता है. वास्तव में कौशांबी के इन पंडितों के अतरंगी नाम न सिर्फ उनकी पहचान है, बल्कि स्थानीय संस्कृति और हास्यभाव के प्रतीक भी बन चुके हैं. यही कारण है कि इन अजब-गजब नाम के वजह से लोग इन्हें पहचानते हैं. एक बार नाम सुनकर हंसी जरूर आती है. शायद ये खबर पढ़कर और जहरीले पंडित का नाम जानकर आपको भी हंसी आई होगी.
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की… और पढ़ें