Alankar Agnihotri News: सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को किया गया सस्पेंड, 1 दिन पहले दिया था इस्तीफा
Last Updated:
City Magistrate Alankar Case: सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को सस्पेंड कर दिया गया है. बीते दिन शनिवार को उन्होंने खुद इस्तीफा दिया था. उनके इस्तीफा देने के पीछे की जो वजह सामने आई है, वह UGC कानून और शंकाराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के चेलों के साथ माघ मेले में मारपीट है.
बरेली. उत्तर प्रदेश के बरेली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सिटी मजिस्ट्रेट से अलंकार अग्निहोत्री को यूपी सरकार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही मंडलायुक्त बरेली को जांच अधिकारी बनाया गया है. जांच के दौरान अलंकार अग्निहोत्री शामली डीएम कार्यालय से संबद्ध रहेंगे.
गौरतलब होगा कि बीते दिन सोमवार को ही सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने अपने पद से इस्तीफा दिया था. उनके इस्तीफा देने के पीछे की जो वजह सामने आई है वह UGC कानून और शंकाराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के चेलों के साथ माघ मेले में मारपीट है. इस्तीफा देने के बाद उन्होंने शंकराचार्य से फोन पर बातचीत भी की थी.
सिटी मजिस्ट्रेट लगाए थे डीएम पर आरोप
इतना ही नहीं सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने आरोप लगाते हुए यह भी कहा था कि डीएम अविनाश सिंह ने उन्हें घंटों तक बंधक बनाकर रखा था. मगर जब डीएम बरेली से इस आरोप को बिल्कुल गलत बताय. डीएम ने बताया कि उनके पिता अस्पताल में भर्ती है, जिनकी वह देखभाल कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मेरी अग्निहोत्री से सिर्फ 45 मिनट तक बातचीत हुई थी. उस दौरान एसएसपी अनुराग आर्य, एडीएम सिटी सौरभ दुबे और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. उन्हें चाय, मिठाई और ड्राई फ्रूट्स के साथ समझाया गया था कि वे इस्तीफा न दें.
देर रात सिटी मजिस्ट्रेट निजी कार से हुए रवाना
वहीं सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने सोमवार को देर रात अपना सामान डीसीएम (DCM) में लदवाकर सरकारी आवास खाली कर दिया. साथ ही विदाई के वक्त उनके समर्थन में भारी हुजूम उमड़ पड़ा. सभी अग्निहोत्री के पक्ष में जमकर नारेबाजी करने लगे थे. वहीं अग्निहोत्री ने सरकारी गाड़ी को छोड़कर वह अपनी निजी गाड़ी से रवाना हुए, लेकिन वह कहां गए हैं, इसकी जानकारी जिला प्रशासन के किसी भी अधिकारी को नहीं है.
About the Author

न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें