Ambedkarnagar News: देखो ड्रोन चोर आ गए… झूठी अफवाह फैलाकर निर्दोषों को पीट रही भीड़, 10 दिनों में तीन की पिटाई
Last Updated:
Ambedkarnagar Latest News: यूपी के अंबेडकरनगर मे निर्दोषों के साथ मारपीट की जा रही है. लोग राहगीरों को ड्रोन चोर समझकर पीट रहे हैं.
मनीष वर्मा/अंबेडकरनगर. अफवाहों का आतंक, पहले मारते है फिर पूछते है! आप कौन? जी हां… अम्बेडकरनगर जिले में इन दिनों अफवाहों का दौर चल रहा है. जिले में ड्रोन से चोरी की अफवाह के बीच गांव में दहशत का माहौल है, और ग्रामीण लाठी डंडा लेकर गांव की रखवाली कर रहे है. वहीं इस बीच कई ऐसी घटनाएं हुई है जिसमें ग्रामीण अनजान व्यक्तियों को चोर समझ कर गुहार लगाकर उनकी पिटाई कर दे रहे है.
पहला मामला…
अकबरपुर थाना इलाके के मुबारकपुर मरैला में 30 सितंबर को ग्रामीणों ने चोर समझकर मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की पिटाई कर दी. दिल्ली के नरौला थाना के दीपक बिहार कालोनी के रहने वाले 29 वर्षीय संजीव कुमार पुत्र राजीव वर्मा मानसिक रूप से बीमार रहता था, कुछ दिन पहले उसके परिजन उसका इलाज कराने के लिए बसखारी थाना इलाके के किछौछा दरगाह लेकर आये थे, इसी दौरान वह 29 सितंबर को वहां से लापता हो गया, उसके परिजन खोजबीन कर बसखारी थाना में गुमसुदी का मुकदमा दर्ज कराये. 30 सितंबर को ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी.
दूसरा मामला…
कटका थाना इलाके के दूलहु पुर मसोढा मे गांव का है, जहां 4 अक्टूबर को ग्रामीणों ने चोर समझ कर एक व्यक्ति को बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. सूचना पर पहुंची पुलिस व्यक्ति को ग्रामीणों से छुड़ाकर अपने साथ ले गयी. पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान राजेसुल्तानपुर थाना इलाके के चतुरपुर केतिया निवासी पंकज पांडेय के रूप में हुई है, पुलिस का कहना है कि यह शराबी है और शराब के नशे में पहुंच गया था.
तीसरा मामला…
महरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव का है ,जहां अपने प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने देख लिया. युवक को चोर बताकर पिटाई शुरू कर दी. युवक गुहार लगाता रहा लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अपनी अभिरक्षा में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. 27 वर्षीय युवक अयोध्या के तारुन थाना क्षेत्र के ननसा बाजार का निवासी था. युवक की तहरीर पर कथित प्रेमिका और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
आपको बता दे कि पिछले हफ्ते अहिरौली थाना क्षेत्र कर तिवारीपुर गांव में एक खिलौने जैसा ड्रोन भी गिरा मिला था. जिसे पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में लेकर जांच के लिए भेज दिया है. वहीं एसपी अभिजीत आर शंकर ने कहा कि कोई भी कानून अपने हाथ में ना ले और अफवाह ना फैलाएं. ड्रोन के माध्यम से किसी भी प्रकार की कोई चोरी नहीं हो रही है, यदि अफवाह फैलता कोई भी पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं सपा ने कहा कि बिना जाने समझे किसी भी व्यक्ति के साथ अभद्र व्यवहार ना करें, लेकिन भीड़ की भेंट निर्दोष लोग चढ़ रहे हैं.

न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे… और पढ़ें