Amethi News : दिवाली पर अनोखा तोहफा…सरकार बांटेगी फ्री गैस सिलेंडर, सबीना को सबसे ज्यादा इंतजार

0
Amethi News : दिवाली पर अनोखा तोहफा…सरकार बांटेगी फ्री गैस सिलेंडर, सबीना को सबसे ज्यादा इंतजार


Last Updated:

Diwali ka free cylinder kab tak milega : अमेठी में इस योजना के 1 लाख 71 हजार से अधिक लाभार्थी हैं. इन सभी को सिलेंडर देने की कवायद की जा रही है. इसके लिए गांव-गांव राशन की दुकानों पर कैंप लगाया जाएगा. जल्द इंतजार खत्म होने वाला है.

Ujjwala yojana free cylinder kab tak milega/अमेठी. अगर दिवाली पर आपका गैस सिलेंडर खत्म हो गया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. इस बार दिवाली के पहले उज्जवला कनेक्शन धारकों को मुफ्त में सिलेंडर दिए जाएंगे. इसके लिए सिलेंडर देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जो दिसंबर तक चलेगी. जिला पूर्ति विभाग गैस एजेंसी संचालकों के साथ मिलकर काम कर रहा है. गैस एजेंसी के मालिक समन्वय बनाकर जल्द से जल्द अमेठी जिले के लाखों लाभार्थियों को इस योजना से लाभान्वित करेंगे. अमेठी में उज्ज्वला योजना के 1 लाख 71 हजार से अधिक लाभार्थी हैं. इन सभी को सिलेंडर देने की कवायद की जा रही है. इनको दो गैस सिलेंडर मुफ्त में दिया जाएगा. इसके लिए गांव-गांव राशन की दुकानों पर कैंप लगाया जाएगा. यहीं पर लाभार्थियों को बुलाकर उन्हें सिलेंडर वितरण किया जाएगा. फिर लाभार्थियों के खाते में सिलेंडर की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी.

शत प्रतिशत लाभ

उज्ज्वला योजना के तहत जिन लाभार्थियों का आधार कार्ड प्रमाणीकरण नहीं है, ऐसे लाभार्थियों को भी अभियान में जोड़ते हुए उनके आधार कार्ड प्रमाणित और केवाईसी जैसी अन्य जरूरी शर्तों को पूरा किया जा रहा है. इस पूरी योजना में सभी को शत प्रतिशत लाभ दिया जाएगा. अमेठी के जिला पूर्ति अधिकारी शशिकांत सेन ने कहा कि इस योजना को लेकर पेट्रोलियम संस्थान के अधिकारियों के साथ और गैस एजेंसी के मालिकों के साथ बैठक की जा रही है. बैठक के बाद कैंप लगाकर सभी को लाभ दिया जाएगा.

क्या बोली सबीना

अमेठी की सबीना बानो कहती हैं कि हमें काफी मुसीबत झेलनी पड़ती थी, लेकिन अगर इस योजना के तहत हमें लाभ मिला तो हमारे लिए और बड़ा तोहफा होगा. पहले हम लोग जंगल में लकड़ी काटने जाते थे तो खतरा रहता था, चोट लग जाती थी, लेकिन इस योजना से काफी फायदा हो रहा है.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

दिवाली पर अनोखा तोहफा! सरकार बांटेगी फ्री सिलेंडर, सबीना को सबसे ज्यादा इंतजार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *