Amethi News : अमेठी पुलिस ‘5-ई’ फॉर्मूले पर कर रही काम! क्या सड़क हादसों पर लगेगी लगाम?

0
Amethi News : अमेठी पुलिस ‘5-ई’ फॉर्मूले पर कर रही काम! क्या सड़क हादसों पर लगेगी लगाम?


Last Updated:

Amethi News In Hindi : अमेठी में सड़क हादसों पर नियंत्रण और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने नई पहल शुरू की है. यातायात विभाग अब ‘5-E फॉर्मूले’ के तहत काम कर रहा है. इस अभियान का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क हादसों में कमी लाना है.

अमेठी : अमेठी में सड़क हादसों को रोकने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष पहल शुरू की गई है. अक्सर देखा जाता है कि दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक यातायात नियमों का पालन नहीं करते, जिससे सड़क पर लापरवाही भारी पड़ जाती है. इसी को ध्यान में रखते हुए अमेठी यातायात प्रशासन ने कई विभागों के सहयोग से ‘5 E फार्मूला पर आधारित एक विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है. इस अभियान का उद्देश्य लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और हर नागरिक को सुरक्षित सफर के प्रति प्रेरित करना है.

अमेठी में सड़क हादसों पर नियंत्रण और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यातायात विभाग ने इस वर्ष एक विशेष रणनीति तैयार की है. इसके तहत पुलिस विभाग ने ‘5-E फार्मूला’ पर काम शुरू किया है, जिसमें इन्फोर्समेंट (नियमों का पालन), इंजीनियरिंग, एजुकेशन (शिक्षा), इन्वायरमेंट (पर्यावरण) और इमरजेंसी केयर (आपातकालीन देखभाल) के पांच प्रमुख बिंदु शामिल हैं. इस पहल में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, यातायात विभाग और लोक निर्माण विभाग (PWD) को संयुक्त रूप से जिम्मेदारी दी गई है.

आएगी सड़क हादसों में कमी
कई विभागों ने मिलकर एक विस्तृत कार्य योजना तैयार की है, जिसके तहत लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जाएंगे. हर वर्ष की तरह इस नवंबर माह को ‘यातायात माह’ के रूप में मनाया जा रहा है, लेकिन इस बार 5-ई फार्मूले के जरिए अभियान को और व्यापक बनाया गया है. इस रणनीति से न केवल सड़क सुरक्षा को मजबूती मिलेगी, बल्कि आम जनता में यातायात नियमों के पालन की जागरूकता भी बढ़ेगी, जिससे सड़क हादसों में उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है.

5 बिंदुओं पर विशेष रूप फोकस
अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए अमेठी में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. लोगों को यातायात नियमों का पालन कराने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह विशेष मुहिम शुरू की गई है. इस अभियान के तहत ‘5-E फार्मूले के 5 बिंदुओं पर विशेष रूप से काम किया जा रहा है, ताकि नागरिकों को सुरक्षित यात्रा के लिए प्रेरित किया जा सके. उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस टीम विद्यालयों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है, जिसमें लोगों को यातायात के नियम-कानूनों की जानकारी दी जा रही है. वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग की अनिवार्यता के बारे में जागरूक किया जा रहा है ताकि लापरवाही के कारण होने वाले हादसों को रोका जा सके.

सुरक्षित यात्रा हर व्यक्ति की जिम्मेदारी
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाना और हर नागरिक में अनुशासन व जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है. इस पहल के जरिए न केवल सड़क हादसों में कमी लाने का प्रयास किया जा रहा है, बल्कि लोगों को यह संदेश भी दिया जा रहा है कि सुरक्षित यात्रा हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है.

mritunjay baghel

मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

मेठी पुलिस ‘5-ई’ फॉर्मूले पर कर रही काम! क्या सड़क हादसों पर लगेगी लगाम?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *