Amir Khan Muttaqi: तालिबान के विदेश मंत्री पहुंचे देवबंद, महिला पत्रकारों की एंट्री रहेगी बैन, जानें सब

0
Amir Khan Muttaqi: तालिबान के विदेश मंत्री पहुंचे देवबंद, महिला पत्रकारों की एंट्री रहेगी बैन, जानें सब


Last Updated:

Saharanpur News: अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी आज देवबंद पहुंचे हैं. ऐसे में बड़ी संख्या में लोग उनका स्वागत करने के लिए पहुंचे.

विदेश मंत्री मौलाना अमीर खान मुत्तकी.

सहारनपुर: अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के विदेश मंत्री मौलाना अमीर खान मुत्तकी सहारनपुर के देवबंद पहुंच गए हैं. दारुल उलूम में उनके स्वागत की तैयारियां पूरी हो गई है. 15 उलमा संस्था में मुत्तकी की अगुवाई करेंगे. वे सड़क मार्ग से यहां पहुंचे हैं. करीब 5 घंटे तक यहां मौजूद रहेंगे. बता दें, मौलाना अमीर खान मुत्तकी 6 दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर गुरुवार को काबुल से दिल्ली आए थे. वह इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम का दीदार करने के लिए देवबंद आए हैं.

सबसे खास बात जो सामने आ रही है वो यह है कि दारुल उलूम में किसी भी महिला पत्रकार को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है. इससे पहले दिल्ली में उनके कार्यक्रम में भी महिला पत्रकारों को एंट्री नहीं मिली थी. देवबंद में वे दारुल उलूम के मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी, जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे.

दारुल उलूम ने नई लाइब्रेरी के कन्वेंशन हाल में मुत्तकी के सम्मान में कार्यक्रम भी रखा है. मुत्तकी करीब पांच घंटे देवबंद में रुकेंगे. इस दौरान वह छात्रों से संवाद भी करेंगे. बताया जाता है कि मुत्तकी दौरा ए हदीस (अरबी फाइनल इयर की कक्षा) में छात्रों के साथ बैठकर मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम नौमानी द्वारा पढ़ाए जाने वाले सबक को भी सुनेंगे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

तालिबान के विदेश मंत्री पहुंचे देवबंद, महिला पत्रकारों की एंट्री पर है बैन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *