Army Bharti 2025: भारतीय सेना में नौकरी पाने का गोल्डेन चांस, कर लें ये तैयारी, न चूके ये मौका
Last Updated:
Army Bharti 2025, Army Agniveer Bharti 2025: भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती के लिए 8 मार्च से 20 अप्रैल 2025 तक रजिस्ट्रेशन शुरू कर रही है. 10वीं पास युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.
Army Agniveer Bharti 2025, Join Indian Army: सेना में अग्निवीर बनने का मौका.
हाइलाइट्स
- अग्निवीर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन 8 मार्च से 20 अप्रैल 2025 तक.
- 10वीं पास युवा 17.5-21 साल की उम्र में आवेदन कर सकते हैं.
- भर्ती रैलियां जोनवार आयोजित की जाएंगी.
Army Bharti 2025, Army Agniveer Bharti 2025: भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अग्निवीर में भर्ती होने का सुनहरा मौका है. भारतीय सेना एक बड़ा अवसर लेकर आई है. अग्निवीर की भर्ती प्रक्रिया के लिए 8 मार्च से रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहे हैं. 20 अप्रैल 2025 तक रजिस्ट्रेशन किए जा सकेंगे. सेना भर्ती कार्यालय की ओर से इस प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है, अगर आप भी सेना भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हो तो इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं.
Agniveer Bharti 2025: कौन कर सकता है आवेदन?
10वीं पास कोई भी उम्मीदवार जिसकी उम्र 17.5 से लेकर 21 साल के बीच हो, वह अग्निवीर में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकता है. एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि वाराणसी छावनी स्थित सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने युवाओं से अपील की है कि आवेदन पत्र को सावधानीपूर्वक भरें और किसी के झांसे में न आएं. भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी सेना भर्ती कार्यालय या आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त करें ताकि किसी भी प्रकार की गलत जानकारी से बचा जा सके.
Indian Army Bharti: अलग अगल जोनवार होगी भर्तियां
अग्निवीर भर्ती के लिए अलग अलग जोन के माध्यम से रैलियां आयोजित की जाएंगी. सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी छावनी के तहत वाराणसी, चंदौली, मऊ, संत रविदास नगर (भदोही), आजमगढ़, बलिया, मिर्जापुर, सोनभद्र, गोरखपुर, गाजीपुर, जौनपुर और देवरिया जिलों के अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं. इधर सेना भर्ती बोर्ड मेरठ के निदेशक कर्नल सत्यजीत बेबले के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, बागपत, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर जिलों के अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं.उन्होंने बताया कि अग्निवीर के लिए लिखित परीक्षाएं अप्रैल 2025 में आयोजित की जाएगी, जबकि नवंबर-दिसंबर 2025 में मेरठ में भर्ती रैली होगी.
Agniveer Vacancy 2025 Documents: कौन कौन से दस्तावेज
अग्निवीर के लिए आवेदन करने के दौरान उम्मीदवारों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों का ध्यान रखना होगा. इसके तहत 10वीं की मार्कशीट में अंकित नाम, माता-पिता का नाम और पता फॉर्म में दिए गए विवरण से मेल खाना चाहिए.आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर ही फॉर्म में दर्ज करना होगा. भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी के लिए ज्वाइन इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in देख सकते हैं.फॉर्म भरते समय अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सही ढंग से दर्ज करें.
March 06, 2025, 18:17 IST