Astro Tips : लव लाइफ में आएगा नयापन, चमकेगी किस्मत…इन 3 राशियों के आज से शुरू होंगे अच्छे दिन
Last Updated:
Budh grah ka rashi parivartan : आज बुध ग्रह का राशि परिवर्तन हुआ है. वह तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं. इस परिवर्तन से तीन राशि के जातकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है. कहीं आप भी तो इनमें शामिल नहीं है. आइये जानते हैं.
Budh grah ka rashi parivartan/अयोध्या. व्यक्ति के जीवन में सभी नौ ग्रह और सभी 12 राशियों का विशेष प्रभाव होता है. इसी के आधार पर ज्योतिषी व्यक्ति के भविष्य और कुंडली का आकलन करते हैं. एक निश्चित अवधि पूरा करने के बाद जब ग्रह अपना राशि परिवर्तन करते हैं, तो उसका भी प्रभाव मानव जीवन समेत राशि चक्र की सभी 12 राशि के जातक पर सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर देखने को मिलता है. ज्योतिष गणना के अनुसार, बुध ग्रह ने आज (बुधवार) तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश किया है. इसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर होने वाला है. आइये जानते हैं कि बुध के राशि परिवर्तन करने से किन राशियों के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि आज बुध ग्रह का राशि परिवर्तन हुआ है. बुधदेव तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं. बुध के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से तीन राशि के जातकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है. इनमें कर्क राशि, कन्या राशि और धनु राशि के जातक शामिल हैं.
कर्क राशि
बुध का गोचर कर्क राशि के जातक के लिए प्रेम जीवन में नयापन लाएगा. पुराने रिश्तों में सुधार होगा. दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. रुका हुआ धन वापस मिलेगा. सफलता के द्वार खुल सकते हैं. इस समय बुद्धिमानी से लिए गए निर्णय दीर्घकालीन लाभ दे सकते हैं.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक के लिए यह समय अच्छा रहेगा कार्य स्थल में वृद्धि होगी. व्यापार से जुड़े लोगों को विशेष फायदा होगा. संचार से जुड़े क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए यह समय शुभ रहेगा. आ रही परेशानियां भी दूर होंगी. व्यापार में वृद्धि होगी. धन की लक्ष्मी प्रसन्न होंगी.
धनु राशि
धनु राशि के जातक के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी. आर्थिक रूप से कोई गुप्त या अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है. अचानक धन की वृद्धि होगी. रुका हुआ कार्य भी पूरा होगा. नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. करियर में इजाफा होगा. सीनियर का भरपूर सहयोग मिलेगा.
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें