Avimukteshwaranand Row Live: अविमुक्तेश्वरानंद के वकील को बम से उड़ाने की धमकी, जानें सब
Last Updated:
Aavimukteshwaranand Controversy Live News Update: प्रयागराज माघ मेले में 18 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य और प्रशासन के बीच विवाद हुआ था. इसी के बाद माघ मेला-2026 और महाकुंभ-2025 के दौरान अविमुक्तेश्वरानंद पर बच्चों से यौन शोषण के आरोप लगाए थे.अब इस मामले से जुड़े सारे अपडेट्स जानने के लिए न्यूज18 की इस लाइव कॉपी को पढ़ते रहिए.
आशुतोष ब्रह्माचारी का गंभीर आरोप.
प्रयागराज: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर बच्चों के यौन शोषण का केस दर्ज किया गया है. अब उनका केस लड़ रहे उनके वकील श्रीनाथ त्रिपाठी और वाराणसी कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी दी है. जैसे ही इस बात की जानकारी प्रशासन को हुई तो पुलिस समेत सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं. आइए जानते हैं इस मामले से जुड़े सारे अपडेट्स.
बच्चों से यौन शोषण की पुष्टि
बुधवार को पीड़ित दोनों नाबालिग बच्चों का मेडिकल टेस्ट हुआ था. उसकी रिपोर्ट आ गई है. बच्चों के साथ कुकर्म किए जाने का मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि हुई है. हालांकि, शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने भी मेडिकल में बच्चों के साथ कुकर्म की पुष्टि होने की बात कही थी. ऐसे में माना जा रहा है कि अब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कानून का शिकंजा कसेगा. हाईकोर्ट में शुक्रवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई होगी.
यह है मामला
प्रयागराज माघ मेले में 18 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य और प्रशासन के बीच विवाद हुआ था. इसके 8 दिन बाद 24 जनवरी को जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की. इसमें माघ मेला-2026 और महाकुंभ-2025 के दौरान बच्चों से यौन शोषण के आरोप लगाए थे. पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए 8 फरवरी को स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में याचिका दाखिल की गई. 13 फरवरी को 2 बच्चों को कोर्ट में पेश किया. 21 फरवरी को उनके बयान दर्ज हुए. कोर्ट के आदेश पर उसी दिन झूंसी थाने में FIR दर्ज की गई. एफआईआर में शंकराचार्य, उनके शिष्य मुकुंदानंद और 2-3 अज्ञात आरोपी बनाए गए. 24 फरवरी को शंकराचार्य ने प्रयागराज एडिशनल कमिश्नर अजय पाल शर्मा पर साजिश रचने का आरोप लगाया. साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की. अब इस याचिका पर फैसला कल आ सकता है.
प्रयागराज पुलिस ने वाराणसी में डेरा डाला
प्रयागराज पुलिस पिछले 3 दिन से वाराणसी में डेरा डाले है. पुलिस उनसे पूछताछ कर सकती है, लेकिन अभी तक आश्रम नहीं पहुंची है. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस फिलहाल शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े सबूत जुटाने में लगी है. माना जा रहा है कि पुलिस पूरी तैयारी और होमवर्क के बाद ही पुलिस शंकराचार्य या उनके शिष्यों से पूछताछ करेगी. वहीं, कांग्रेस शंकराचार्य के समर्थन में उतर आई है. पार्टी ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में उनके समर्थन में प्रदर्शन किया.
About the Author

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें