Ayodhya Deepotsav 2025 Live: अयोध्या में 9वें दीपोत्सव की तैयारी, 28 लाख दीपकों से जगमग होगी राम नगरी
Live now
Last Updated:
Ayodhya Deepotsav 2025 News and Updates: अयोध्या में 9वें दीपोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी है. सुबह 9 बजे साकेत महाविद्यालय से भगवान राम के जीवन पर आधारित 21 प्रसंगों की झांकियां निकलेंगी. यहां जानिए अयोध्या …और पढ़ें
अयोध्या दीपोत्सव में विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
Ayodhya Deepotsav 2025 News and Updates: अयोध्या में 9वें दीपोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी है. सुबह 9 बजे साकेत महाविद्यालय से भगवान राम के जीवन पर आधारित 21 प्रसंगों की झांकियां निकलेंगी. ये झांकियां आधुनिक 3D तकनीक से सुसज्जित होंगी, जिनमें राम भक्तों को संस्कृति और तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा. नगर भ्रमण के बाद सभी झांकियां रामकथा पार्क पहुंचेंगी, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शोभायात्रा का स्वागत करेंगे. यहां जानिए रामनगरी के दीपोत्सव से जुड़ी पल-पल की खबरें….
October 19, 2025 09:45 IST
Ayodhya Deepotsav 2025 Live: दीयों की संख्या में करीब 15 गुना तक हुई बढ़ोत्तरी
इस बार का दीपोत्सव एक बार फिर इतिहास रचने जा रहा है. 26 लाख 11 हजार 101 दीपक जलाने के लिए कुल 28 लाख दीपक बिछाए गए हैं. अयोध्या प्रभु राम की नगरी विश्व रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है. दीपोत्सव के पहले आयोजन से नौवें संस्करण तक में दीयों की संख्या में करीब 15 गुना तक बढ़ोत्तरी हुई है. यह हमारी आस्था और प्रभु श्रीराम के प्रति सम्मान का परिचायक है.
October 19, 2025 09:08 IST
Sitapur Deepotsav 2025 News: सवा लाख दीपों से जगमगाया नैमिषारण्य
सीतापुर की तीर्थ नगरी नैमिषारण्य सवा लाख दीपों की रोशनी से जगमगा उठी. अयोध्या की तर्ज पर यहां दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. अष्टकोणीय आरती के मनमोहक दृश्य ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लेजर शो रहा, जिसने आसमान को सतरंगी रोशनी से भर दिया और श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया.
October 19, 2025 09:02 IST
Ayodhya Deepotsav 2025: सीएम योगी राम की पैड़ी पर दीपोत्सव का करेंगे शुभारंभ, पांच देशों की रामलीलाएं की जाएंगी मंचित
रामकथा पार्क में रामराज्य अभिषेक का आयोजन होगा, जिसके बाद मुख्यमंत्री राम की पैड़ी पर दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे. सरयू की जलधारा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी, साथ ही 1100 ड्रोन के जरिए शानदार ड्रोन शो, लेजर शो और ग्रीन आतिशबाजी उत्सव का मुख्य आकर्षण होंगे. पांच देशों की रामलीलाएं रामकथा पार्क में मंचित की जाएंगी, जिनका प्रदर्शन मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होगा.