Ayodhya News: क्या दीपावली से पहले 9 दिन लगेगा अयोध्या में महाकुंभ? 8 राज्यों के सीएम क्यों जा रहे रामनगरी
Last Updated:
Ayodhya Latest News: रामनगरी अयोध्या में दीपावली से पहले महाकथा का आयोजन होने जा रहा है, जो 9 दिन चलेगा. इस कथा में 8 राज्यों के सीएम भी शामिल होंगे.
अयोध्या: प्रभु राम की नगरी अयोध्या में एक बार फिर सनातन के महाकुंभ जैसा नजरा देखने को मिलने वाला है. क्योंकि अयोध्या में एक बड़े अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें देश के आठ राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ देशभर के वरिष्ठ साधु संत का जमावड़ा भी रामनगरी में होने वाला है. इसको लेकर रामनगरी के सभी प्रमुख मठ मंदिरों में राम भक्तों का जमावड़ा शुरू हो चुका है. प्रभु राम के प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन के बाद अयोध्या में यह दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन होने जा रहा है जिसमें देश के विभिन्न जगत के महान विभूतियां सम्मिलित होने वाली हैं. अयोध्या में बीते 5 अक्टूबर से लेकर 14 अक्टूबर तक एक साथ 501 विद्वान श्रीरामार्चा महायज्ञ का अनुष्ठान करेंगे. और यह अनुष्ठान धर्मनगरी अयोध्या में पहली बार होगा ऐसा दावा जगत गुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री वल्लभाचार्य जी महाराज का है.
रामानंदाचार्य स्वामी श्री वल्लभाचार्य जी महाराज के मुताबिक भारत देश में ऐसा पहली बार हो रहा है जहां एक स्थान पर एक साथ 501 वैदिक विद्वान, 501 श्री रामार्चा महायज्ञ का अनुष्ठान करेंगे. अनुष्ठान को लेकर कलश यात्रा भी निकली जा चुकी है अब 7 अक्टूबर से लेकर 14 अक्टूबर तक वृंदावन के विख्यात पीठाधीश्वर स्वामी राजेंद्र दास जी महाराज द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण होगा, तो दूसरी तरफ इसी कथा में वृंदावन से स्वामी बिहारी दास जी महाराज भक्तमाल जी की भी कथा का संचालन होगा. जहां देश के महान महापुरुष अपनी वाणी से भक्तों को आनंदित करेंगे.
इस अवसर पर योग गुरु बाबा रामदेव के अलावा देश के प्रतिष्ठित साधु संत भी अयोध्या पहुंचेंगे. इस अनुष्ठान में आठ राज्यों के मुख्यमंत्री को भी आमंत्रण पत्र भेजा जा चुका है.जिसमें 8 या 9 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मिलित होंगे. तो वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री 11 अक्टूबर को अयोध्या पहुंचेंगे. इसके अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी इस आयोजन में शामिल होंगे. अयोध्या में इस आयोजन काम, सनातन धर्म को एकजुट करना है. पहली बार भारत में इस स्तर पर संत समागम का आयोजन भी होगा जहां राम भक्तों का महासंग्राम राजनीतिक धार्मिक महापुरुषों का संगम अयोध्या की धरती पर देखने को मिलेगा. यह कार्यक्रम श्री राम हर्षण चारु शिला मंदिर जानकी घाट अयोध्या में संपन्न होगा.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे… और पढ़ें