Ayodhya News : ‘जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं’! बिहार के रुझानों पर बोले- अयोध्या के संत
Last Updated:
Ayodhya News In Hindi : बिहार चुनाव के रुझानों में एनडीए की बढ़त देखते ही रामनगरी अयोध्या में खुशी की लहर दौड़ गई. लता मंगेशकर चौक से लेकर हनुमानगढ़ी तक साधु-संतों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया और विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं. संत समाज ने इसे धर्म, विकास और सुशासन की जीत बताया.
अयोध्या : बिहार विधानसभा चुनावों के लिए आज सुबह से मतगणना जारी है. क़रीब 10 घंटे की गिनती बीतने के बाद रुझानों में एनडीए 204 से अधिक सीटों और महागठबंधन क़रीब 33 सीटों पर आगे चल रहा है. जबकि अन्य उम्मीदवार 6 सीटों पर आगे है. ऐसे में रुझानों के अनुसार बिहार में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है. बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत के रुझानों के बीच पूरे देश में उत्साह का माहौल है. इसी खुशियों की लहर का असर रामनगरी अयोध्या में भी साफ दिखाई दिया. जीत की आहट के बीच शहर में उल्लास फैल गया और लोगों ने इसे लोकतंत्र की बड़ी जीत बताया. लता मंगेशकर चौक पर साधु-संतों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की, वहीं कई स्थानों पर भक्तों और स्थानीय लोगों में भी मिठाई बांटी गई.
साधु-संतों ने ‘जय श्री राम’ के गगनभेदी नारे लगाते हुए इस विजय का स्वागत किया और इसे धर्म, विकास और सुशासन की जीत बताया. साधु समाज का कहना है कि बिहार की जनता ने पारदर्शिता, सुरक्षा और स्थिर नेतृत्व के पक्ष में मतदान कर पूरे देश को संदेश दिया है. उनका मानना है कि यह जनादेश राजनीतिक माहौल में बड़ा बदलाव लाने वाला है और आने वाले समय में राष्ट्रीय राजनीति पर भी इसका प्रभाव देखने को मिलेगा.
साधु-संतों में खुशी की लहर
हनुमानगढ़ी में साधु-संतों ने विशेष लड्डुओं का भोग लगाकर ईश्वर का आशीर्वाद लिया. इसके बाद लता मंगेशकर चौक पर बड़ी संख्या में एकत्र होकर आपस में प्रसाद और लड्डू वितरित किए और जश्न मनाया. अयोध्या के साधु-संतों का कहना है कि बिहार की जनता ने बहुत स्पष्ट संदेश दिया है कि उन्हें काम करने वाली, स्थिर और भरोसेमंद सरकार चाहिए. उन्होंने कहा कि जनता ने उन ताकतों और नेताओं को सख्त जवाब दिया है, जिन्होंने रामभक्ति और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को लेकर सवाल उठाए थे. साधु-संतों ने कहा—जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं’
मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु… और पढ़ें