Ayodhya News : “यहां आकर बहुत अच्छा लगा…,” शेर अली और शायरा बानो पहुंचे राम मंदिर, CM योगी के बारे में कही बड़ी बात
Last Updated:
Muslim couple in ram mandir : अंबेडकरनगर से आया एक मुस्लिम दंपति पुलिस सुरक्षा में 20 मिनट तक राम जन्मभूमि परिसर में टहलता रहा. उन्हें देख लोग हैरान रह गए और जय श्री राम का उद्घोष करने लगे. राम नगरी देखने की उनकी तमन्ना पूरी हो गई.
अयोध्या. राम नगरी में जब से मंदिर का निर्माण शुरू हुआ है, तब से देश दुनिया के राम भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं. कई बार राम मंदिर परिसर से ऐसी तस्वीरें भी आती हैं, जो सबको हैरान कर देती हैं. ऐसी ही एक तस्वीर आज राम मंदिर परिसर से सामने आई. अंबेडकरनगर से एक मुस्लिम दंपति रामलला के दर्शन करने पहुंचा तो सबकी नजरें उन पर टिक गईं. मुस्लिम दंपति पुलिस सुरक्षा में करीब 20 मिनट तक राम जन्मभूमि परिसर में रहे. शेर अली और उनकी पत्नी शायरा बानो आज अयोध्या में अस्पताल आए थे, लेकिन दिल में था राम की नगरी को देखने की तमन्ना. जब मुस्लिम दंपति राम मंदिर पहुंचा तो भावनाएं उमड़ पड़ीं. लोग हैरान रह गए और जय श्री राम का उद्घोष करने लगे.
अयोध्या पहुंचे शेर अली ने कहा कि राम मंदिर खूबसूरत बना है. मंदिर में बहुत शांति है. शेर अली ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने जो कहा था उससे कहीं ज्यादा किया है. हर बिरादरी के लोग आज खुश हैं. अयोध्या का कायाकल्प हो चुका है. पति के साथ रामलाल का दर्शन करने पहुंचीं सायरा बानो ने कहा कि हमने रामलला के दर्शन किये हैं. दिल से बहुत अच्छा लगा. मंदिर बहुत ही सुंदर है. लोगों से अपील है कि अगर घूमना है तो अयोध्या जरूर आएं और राम मंदिर में दर्शन कर रामनगरी को देखें.
कुछ नहीं था पहले
शेर अली ने बताया कि हम अस्पताल में आंख दिखाने के लिए आए थे. हमारा मन किया कि चले अयोध्या भी घूम लें. राम मंदिर में भी हम दर्शन करने गए. वहां माहौल एकदम शांत था. एक अलग सी ऊर्जा उत्पन्न हो रही थी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के विकास को लेकर जो कहा था उससे ज्यादा विकास यहां पर हुआ है. मुख्यमंत्री के विकास से हर बिरादरी के लोग खुश हैं. यहां शांति है. सब मिलजुल कर रहने वाले लोग हैं. सायरा बानो ने बताया कि हम अयोध्या आए थे. पूरा राम मंदिर घूमा. यहां आकर बहुत अच्छा लगा. हम लोग अकबरपुर से आए हैं. मंदिर भी बहुत अच्छा बना है. अयोध्या बदल रही है. पहले अयोध्या में कुछ नहीं था. राम मंदिर में सिपाही हमको दर्शन कराने ले गए थे.
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें