Ayodhya News : रामलला का भव्य धाम तैयार! अयोध्या में मुख्य मंदिर समेत 6 मंदिरों का निर्माण पूरा
Last Updated:
Ayodhya News : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सोशल मीडिया अकाउंट से दी गई जानकारी में कहा गया है कि प्रभु श्री रामलला सरकार के सभी भक्तों को अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि मंदिर निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है.
अयोध्या : राम भक्तों के लिए अयोध्या से बड़ी खुशखबरी आई है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जानकारी दी है कि भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य पूरी तरह संपन्न हो चुका है. मुख्य मंदिर के साथ परकोटे के भीतर बने 6 मंदिर भगवान शिव, भगवान गणेश, भगवान हनुमान, सूर्यदेव, देवी भगवती और देवी अन्नपूर्णा भी तैयार हैं सभी मंदिरों पर ध्वजदंड और कलश की स्थापना कर दी गई है. परकोटे के भीतर बने 6 मंदिरों का निर्माण भी पूरा हो गया है.
ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां तेज
ट्रस्ट के अनुसार, दर्शनार्थियों की सुविधा और व्यवस्थाओं से जुड़े सभी कार्य पूरे हो गए हैं. L&T द्वारा फ्लोरिंग और सड़क निर्माण का कार्य तथा GMR द्वारा भूमि सौंदर्यकरण और पंचवटी निर्माण तेजी से जारी है. फिलहाल चारदीवारी, ट्रस्ट कार्यालय और अतिथि गृह जैसे कार्य प्रगति पर हैं. इसके साथ रामजन्मभूमि परिसर में 25 नवंबर को आयोजित होने जा रहे ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई है.
25 नवंबर को होगा ध्वजारोहण समारोह
गौरतलब है कि रामजन्मभूमि परिसर में ध्वजारोहण समारोह के दौरान परिसर की सुरक्षा अभेद्य रहेगी. आयोजन में कोई अनधिकृत व्यक्ति नहीं प्रवेश कर सकेगा. अति विशिष्टजनों के अतिरिक्त केवल आमंत्रित अतिथियों को ही प्रवेश मिल पाएगा. इसी कारण अतिथियों को अति सुरक्षित ढंग से आमंत्रित किया जा रहा है. प्राण प्रतिष्ठा की तरह ही आमंत्रण कार्ड पर एक कोड अंकित रहेगा और अतिथियों के प्रवेश के लिए एक पास निर्गत किया जाएगा, जिस पर विवरण अंकित रहेगा. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से मंदिरों के निर्माण की पूर्णता पर प्रस्तावित वृहद उत्सव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित किया गया है.
मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु… और पढ़ें