Ayodhya Public Opinion: अयोध्या में विस्फोट से 3KM तक जमीन हिल गई, लोगों ने कहा- ऐसा लगा भूकंप आ गया, 10KM तक सुनाई दी धमाके की गूंज
Last Updated:
Ayodhya Public Opinion: स्थानीय राम सिंह यादव ने बताया कि वे मौके पर मौजूद नहीं थे, लेकिन जब वहां पहुंचे तो देखा कि बच्चे और आदमी बिखरे पड़े थे. धमाके की आवाज 10 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और सब लोग डर गए थे. 3 किलोमीटर दूर तक जमीन हिल गई थी. लोगों को लगा जैसे भूकंप आ गया है. घटनास्थल पर लाशें पड़ी थीं. जिन्हें एंबुलेंस द्वारा भेजा गया. गांव वाले डरे हुए हैं.
Ayodhya News: प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में राम मंदिर से लगभग 25 किलोमीटर दूरी पर देर रात एक धमाका हुआ. जिसने लोगों को डरा दिया. धमाके की गूंज लगभग 10 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. इस धमाके में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, यह घटना सिलेंडर फटने की वजह से हुई. पूरा मकान जमींदोज हो गया और मलबे में तब्दील हो गया. स्थानीय लोग इस घटना से डरे और सहमे हुए हैं.
धमाके से 3 किमी तक जमीन हिली
स्थानीय जग प्रसाद ने बताया कि वे काम से घर लौटे थे और जैसे ही सब्जी घर रखी, तेज धमाका हुआ. उनका घर घटनास्थल से 1.5 से 2 किलोमीटर दूर है और 3 किलोमीटर तक धमाके की आवाज सुनाई दी थी. संजय कुमार रावत ने बताया कि वे फैजाबाद में ड्यूटी करते थे और जब घर पहुंचे तो सुना कि जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरी पृथ्वी हिल गई. वे मोटरसाइकिल से घटनास्थल पर पहुंचे तो पता चला कि वहां ब्लास्ट हुआ है.
बच्चे और आदमी बिखरे पड़े थे
स्थानीय राम सिंह यादव ने बताया कि वे मौके पर मौजूद नहीं थे, लेकिन जब वहां पहुंचे तो देखा कि बच्चे और आदमी बिखरे पड़े थे. धमाके की आवाज 10 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और सब लोग डर गए थे. 3 किलोमीटर दूर तक जमीन हिल गई थी. लोगों को लगा जैसे भूकंप आ गया है. घटनास्थल पर लाशें पड़ी थीं. जिन्हें एंबुलेंस द्वारा भेजा गया. गांव वाले डरे हुए हैं.
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की… और पढ़ें