Bahraich News : चोरी छुपे नेपाल सीमा से भारत में घुसपैठ कर रहा था ब्रिटिश मूल का पाकिस्तानी, पुलिस ने रोका तो…
Last Updated:
Bahraich News In Hindi : नेपाल सीमा के रास्ते चोरी-छिपे भारत में घुसने की कोशिश कर रहे ब्रिटिश मूल के पाकिस्तानी नागरिक को रूपईडीहा चेकपोस्ट पर एसएसबी और पुलिस ने दबोच लिया. संदिग्ध परिस्थितियों में बॉर्डर क्रॉस करने की कोशिश कर रहे इस युवक से पूछताछ में कई अहम जानकारी मिलने की संभावना जताई जा रही है.
बहराइच : भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की चौकसी के बावजूद अवैध गतिविधियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रूपईडीहा बॉर्डर पर एक बार फिर बिना वीजा और पासपोर्ट के 2 विदेशी नागरिक पकड़े गए हैं. संयुक्त टीम ने नेपाल के रास्ते भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक ब्रिटिश महिला और एक पाकिस्तानी मूल का ब्रिटिश पुरुष शामिल है.
गिरफ्तार संदिग्धों की पहचान 61 वर्षीय सुषमा कार्लिन ओलिविया और 35 वर्षीय हसन अमान सलीम के रूप में हुई है. सुषमा मूल रूप से ओडिशा की बताई जा रही हैं, जिनके पास ब्रिटिश पासपोर्ट और ओसीआई कार्ड मिला है. उनका पता 25 हीर्चकॉम्ब ड्राइव, ग्लॉस्टर (यूके) दर्ज है. वहीं हसन अमान सलीम पाकिस्तानी मूल के हैं और उनका पता 1ए डलमॉर्टन रोड, मैनचेस्टर (यूके) बताया जा रहा है.
संदिग्ध तरीके से पार कर रहे थे सीमा पार
42वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावल ने फोन पर बताया कि दोनों शनिवार सुबह करीब 10 बजे नेपाल सीमा से संदिग्ध तरीके से भारत में प्रवेश कर रहे थे. इसी दौरान एसएसबी की 42वीं वाहिनी के जवानों ने रूपईडीहा बॉर्डर पर उन्हें रोककर पूछताछ की. संदिग्ध गतिविधि दिखने पर रूपईडीहा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को चेकपोस्ट पर ही हिरासत में ले लिया.
3 बार पाकिस्तान जा चुका है हसन अमान सलीम
गंगा सिंह उदावल ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपी अपने भारत प्रवेश को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके. इसके बाद, उनके खिलाफ पासपोर्ट अधिनियम 1967 की धारा 14ए के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे भारत में किस उद्देश्य से प्रवेश कर रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि हसन अमान सलीम पिछले तीन साल में तीन बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुका है, जिससे उसकी गतिविधियाँ और भी संदिग्ध मानी जा रही हैं. पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों के मूवमेंट, संपर्क और यात्रा इतिहास की गहन जांच कर रही है.
मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु… और पढ़ें