Ballia News : बलिया की ‘काजू पान मिठाई’ ने जीता दिल, पान का स्वाद, मिठाई की मिठास एक साथ! जानें क्‍या है खास

0
Ballia News : बलिया की ‘काजू पान मिठाई’ ने जीता दिल, पान का स्वाद, मिठाई की मिठास एक साथ! जानें क्‍या है खास


Last Updated:

Cashew Paan Sweets : बलिया की “काजू पान मिठाई” ने मिठाइयों की दुनिया में एक नई पहचान बनाई है. यह न सिर्फ स्वाद में बेमिसाल है, बल्कि अपनी ठंडक और आकर्षक लुक से हर किसी को लुभा रही है. बलिया अब सिर्फ रसगुल्ले या लड्डू के लिए नहीं, बल्कि इस अनोखी मिठाई के लिए भी जाना जाने लगा है.

बलिया. यूपी मेंबलिया की गलियों में इन दिनों एक अनोखी मिठाई लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. इसका नाम है काजू पान मिठाई, एक ऐसी स्वीट डिश जो खाने में पान जैसा एहसास देती है, लेकिन मिठास काजू की होती है. इस अद्भुत फ्यूजन मिठाई का स्वाद बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को लुभा रहा है. खास बात यह है कि त्योहारों और शादियों के मौसम में इसकी मांग कई गुना बढ़ गई है. बलिया के मिठाई प्रेमियों के लिए “काजू पान मिठाई” किसी जादुई स्वाद से कम नहीं. यह मिठाई पान खाने का अहसास कराती है, पर असल में यह शुद्ध काजू और खोया से बनी होती है. मिठाई का रंग, आकार और खुशबू इसे अन्य मिठाइयों से बिल्कुल अलग बनाते हैं. स्थानीय लोग इसे “स्वाद का नया प्रयोग” कह रहे हैं.

कैसे तैयार होती है यह खास मिठाई

दुकान मालिक दिव्यांशु गुप्ता बताते हैं कि “काजू पान मिठाई” को तैयार करने की प्रक्रिया बेहद रोचक है. सबसे पहले काजू, बादाम और पिस्ता को बारीक पाउडर में पीसा जाता है. फिर दूध को धीमी आंच पर लंबे समय तक पकाकर उसे गाढ़ा किया जाता है. जब यह मिश्रण ठंडा होता है, तो उसमें खोया और पान के पत्तों का रस मिलाया जाता है. इस मिश्रण को पान के आकार में ढालकर ऊपर से चांदी का वर्क और बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स से सजाया जाता है. नतीजतन यह मिठाई दिखने में पान जैसी लगती है, लेकिन स्वाद में मीठे और ठंडक भरे एहसास से भरपूर होती है.

कीमत और लोकप्रियता दोनों में खास

काजू पान मिठाई की कीमत ₹1000 प्रति किलो या ₹35 प्रति पीस रखी गई है. दिव्यांशु बताते हैं कि “त्योहारों और शादी-ब्याह के सीजन में यह मिठाई सबसे ज्यादा बिकती है. लोग इसे उपहार के रूप में भी देना पसंद करते हैं.” मिठाई का हरा रंग, चमकदार चांदी वर्क और पान जैसी बनावट इसे आकर्षक बनाती है. यह मिठाई जल्दी खराब नहीं होती, इसलिए इसे दूर तक भेजना भी आसान है. कई स्थानीय लोग मानते हैं कि यह मिठाई स्वाद और परंपरा का अनोखा संगम है. शहर के निवासी राजीव गुप्ता कहते हैं, “काजू पान मिठाई में पान की ठंडक और मिठाई की मिठास एक साथ मिलती है. इसे खाने के बाद सच में पान खाने जैसा अहसास होता है.” वहीं युवा पीढ़ी इसे “नए जमाने की मिठाई” के रूप में देख रही है.

बलिया की पहचान बनती नई मिठाई

बलिया जिले में स्थित जमुना बेकरी स्वीट्स एंड कैफे, जो पुलिस अधीक्षक कार्यालय और वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास है, इस मिठाई के लिए खास पहचान बन चुकी है. यहां न केवल “काजू पान मिठाई” बल्कि कई अन्य नवाचार मिठाइयां भी उपलब्ध हैं. दुकानदारों के अनुसार, अब यह मिठाई बलिया की पहचान बन चुकी है और आस-पास के जिलों से भी लोग इसे चखने आ रहे हैं. त्योहारों और खास अवसरों पर “काजू पान मिठाई” मिठास और ताजगी का प्रतीक बन गई है. पान का स्वाद और काजू की खुशबू जब एक साथ मिलती है, तो हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. यह मिठाई सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि बलिया की नवाचार परंपरा का मीठा प्रतीक बन चुकी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

बलिया की ‘काजू पान मिठाई’ ने जीता दिल, पान का स्वाद, मिठाई की मिठास एक साथ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *