Banda News : बांदा में खाद न मिलने पर किसानों ने सहायक विकास अधिकारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फिर हाइवे पर लगाया जाम

0
Banda News : बांदा में खाद न मिलने पर किसानों ने सहायक विकास अधिकारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फिर हाइवे पर लगाया जाम


Last Updated:

Banda Latest News : मामला बांदा जिले की एक सहकारी समिति का है, जहां खाद वितरण में अव्यवस्था और ब्लैक मार्केटिंग का आरोप लगाते हुए किसानों ने जमकर हंगामा काटा. मारपीट के बाद गुस्साए किसानों ने नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया.

बांदा. पूरे बुंदेलखंड में किसान खाद की कमी से जूझ रहे हैं. खाद केंद्रों पर रोज लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं. यूपी के बांदा जिले में शुक्रवार को सहकारी समिति केंद्र पर बड़ा हंगामा देखने को मिला. यहां खाद वितरण में अव्यवस्था और ब्लैक मार्केटिंग का आरोप लगाते हुए किसानों ने खाद केंद्र के सहायक विकास अधिकारी की जमकर पिटाई कर दी. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया है.

मच गई अफरा-तफरी 

मामला बांदा जिले की एक सहकारी समिति का है, जहां रोज की तरह किसान सुबह-सुबह केंद्र पर खाद लेने पहुंचे थे. किसानों के अनुसार उन्हें टोकन पाने के लिए लाइन में लगना पड़ा और टोकन वितरण के दौरान उनसे 250 रुपए के साथ पासबुक और खतौनी जैसे जरूरी कागज जमा करवाए गए थे. लेकिन कुछ देर बाद किसानों को सूचना मिली कि उनके टोकन और पासबुक गायब हो गए हैं. इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. गुस्साए किसानों ने केंद्र पर ड्यूटी कर रहे सहायक विकास अधिकारी दिलीप कुमार से जवाब मांगा. उन्होंने किसानों से कहा कि आधे घंटे बाद खाद मिलेगी, लेकिन किसान इससे संतुष्ट नहीं हुए. जब अधिकारी केंद्र से जाने लगे तो किसानों ने उन्हें रोक लिया और अपने पैसे लौटाने की मांग की. स्थिति बिगड़ती देख अधिकारी टेबल पर चढ़कर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन किसानों ने उन्हें पकड़ लिया और जमकर पीटा.

भागे आए एसडीएम

इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. मारपीट के बाद गुस्साए किसानों ने नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया. सूचना मिलते ही एसडीएम सदर नमन मेहता मौके पर पहुंचे और किसानों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया. एसडीएम नमन मेहता ने बताया कि शहर में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है. मंडी समिति में खतौनी और आधार जांच की वजह से लाइनें लंबी हो गई थीं. सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे और व्यवस्था बहाल कराई. फिलहाल स्थिति सामान्य है, मारपीट के वीडियो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है. शांतिपूर्ण तरीके से खाद वितरण किया जा रहा है.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

खाद न मिलने पर किसानों ने अधिकारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फिर रोका हाइवे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *