Banke Bihari Mandir: बांके बिहारी मंदिर…खजाना खुलने की प्रक्रिया खत्म, जानिए अंदर क्या कुछ मिला
Last Updated:
Banke Bihari Mandir Khajana Live Updates in Hindi: मथुरा के बांके बिहारी मंदिर का 54 साल से बंद खजाना आज खोला जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चल रही इस प्रक्रिया को लेकर भक्तों में भारी उत्सुकता है. यहा…और पढ़ें
बांके बिहारी मंदिर
Banke Bihari Mandir Vrindavan News: आज का दिन मथुरा-वृंदावन के लिए बेहद खास है. आज यहां विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर का करीब 54 साल से बंद खजाना खोला जा रहा है. इस खजाने से जुड़े कई अहम राज आज खुलेंगे. वहीं, इस खजाने को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है क्योंकि यह तहखाना 1971 के बाद कभी नहीं खोला गया था. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठित हाई पावर कमेटी की निगरानी में यह प्रक्रिया शुरू की जा रही है.
October 18, 2025 15:52 IST
Banke Bihari Mandir Khajana Live Update: खजाना ढूंढने की प्रक्रिया खत्म
बांके बिहारी मंदिर में खजाने के खुलने का काम डेढ़ बजे दीप प्रज्ज्वलित और मंत्रोचारण के बीच शुरू हुआ. जिसके बाद शाम 4 बजे तक आज की कार्रवाई पूरी हो गई है. मंदिर खुलने के कारण खजाने के काम को विराम दिया गया. पहले गेट का ताला काटा गया, लेकिन दूसरे गेट को काटने में टीम असफल रही और तमाम कोशिशों के बावजूद काम आगे नहीं बढ़ सका.
वहीं, शाम तक हुई इस प्रक्रिया में सिर्फ एक खाली बॉक्स मिला, जिसमें ज्वेलरी के खाली डिब्बे रखे थे और एक चंडिका छत्र भी मिला, जिसका वजन 2 से 20 ग्राम के बीच है.
October 18, 2025 15:42 IST
Banke Bihari Mandir Khajana Live Update: सेवायत पुजारी ने किया खजाना खोलने का विरोध
खजाना खुलने के दौरान मंदिर के सेवायत पुजारी और कमेटी के सदस्य मनोज गोस्वामी ने कहा कि मंदिर के इस खजाने का गेट नहीं खुलना चाहिए. उन्होंने इसका विरोध करते हुए कहा कि इससे मंदिर की मर्यादा भंग हो रही है, क्योंकि ये कुबेर का खजाना है जो पिछले 50 सालों से ज्यादा से बंद है और इसका गेट बंद ही रहना चाहिए.
October 18, 2025 15:29 IST
Banke Bihari Mandir Khajana Live Update: सांप पकड़ने वाले एक्सपर्ट बुलाए गए
बांके बिहारी मंदिर का खजाना खोलने के लिए टीम अंदर मास्क और सुरक्षा उपकरण पहनकर गई है. खजाने वाला कमरा लंबे समय से बंद था, इसलिए वहां बिच्छू, सांप और अन्य जीव-जंतु हो सकते हैं. इसलिए वहां वन विभाग की टीम स्नैक कैचर लेकर मौके पर मौजूद है ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद ली जा सके.
October 18, 2025 14:22 IST
Banke Bihari Mandir Khajana News: खजाना खोलने से पहले पूजा-अर्चना
बांके बिहारी मंदिर में खजाना खोलने की प्रक्रिया शुरू होने से पहले मंदिर के चार नामी गोस्वामियों ने दीप जलाकर विशेष पूजा-अर्चना की. वहीं, मंत्रोचारण के साथ इस ऐतिहासिक प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया.
October 18, 2025 14:21 IST
Banke Bihari Mandir Khajana Live: मंदिर के सेवायत ने जताया विरोध
बांके बिहारी मंदिर का 54 साल से बंद खजाना खोलने की प्रक्रिया के दौरान कुछ सेवायत गोस्वामियों ने विरोध किया. उनका कहना है कि इस पूरी कार्रवाई में मीडिया की एंट्री और लाइव कवरेज हो ताकि सभी के सामने स्पष्ट हो सके कि भगवान के खजाने में वास्तव में क्या रखा है. गोस्वामी चाहते हैं कि यह प्रक्रिया पारदर्शी और सार्वजनिक हो ताकि किसी तरह की गलतफहमी या विवाद न रहे.
October 18, 2025 13:38 IST
Banke Bihari Mandir Khajana: कमेटी की देखरेख में होगी पूरी कार्रवाई
बांके बिहारी मंदिर के पिछले 54 साल से बंद इस कमरे (तोष खाना) में सोने-चांदी के आभूषण, प्राचीन शस्त्र और अन्य कीमती वस्तुओं के होने की संभावना को लेकर भक्तों और स्थानीय लोगों में उत्सुकता है. माना जा रहा है कि इस कमरे में मंदिर के ऐतिहासिक खजाने का भंडार हो सकता है. वहीं, इस प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी ने किसी भी गोस्वामी को इस प्रक्रिया में शामिल होने या खजाने की सूची बनाने की अनुमति नहीं दी है. कमेटी की देखरेख में यह पूरी कार्रवाई संपन्न होगी.
October 18, 2025 13:33 IST
Banke Bihari Mandir Khajana: 29 सितंबर को लिया गया था फैसला
बांके बिहारी मंदिर का खजाना यानी’तोष खाना’ खोलने का निर्णय 29 सितंबर को लिया गया था. शनिवार दोपहर को मंदिर के दर्शन बंद होने के बाद यह कमरा खोला जाएगा. मंदिर प्रशासन की ओर से परिसर में जगह-जगह पोस्टर लगाकर इसकी सूचना पहले ही दे दी गई है.