Banke Bihari Mandir Corridor: बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर बनेगा जल्द, हो गई दूसरी रजिस्ट्री, गोस्वामियों का विरोध जारी
Last Updated:
Banke Bihari corridor: यूपी के मथुरा-वृंदावन में जल्द बांके बिहारी मंदिर का कॉरिडोर बनकर तैयार हो जाएगा. बीते दिन मंगलवार को दूसरी रजिस्ट्री हो गई है. प्लॉट मालिक मनीष मिश्रा ने यह रजिस्ट्री की है. जिसके बदले उन्हें जमीन की कीमत 1.85 करोड़ मिली है. आइए जानते हैं पूरा मामला.
मथुरा: उत्तर प्रदेश में मथुरा-वृंदावन से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की हर रोज की समस्याओं और घटनाओं को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार ने बांके बिहारी कॉरिडोर बनाने का निर्णय लिया था. आज प्रशाशन को इसमें एक और बड़ी सफलता तब मिली जब बांके बिहारी कॉरिडोर के समर्थन में गोस्वामियों के लगातार विरोध के बाद दूसरी रजिस्ट्री बांके बिहारी कॉरिडोर के समर्थन में हुई. दरअसल, कुछ स्थानीय लोगों के मकानों की वजह से कॉरिडॉर निर्माण प्रक्रिया में बाधा आ रही थी, लेकिन अब उन मकानों में से दूसरी रजिस्ट्री हो गई है.
यह रजिस्ट्री 27 जनवरी को प्लॉट मालिक मनीष मिश्रा निवासी मकान नंबर 25 ए बिहारीपुरा वृन्दावन के रहने वाले ने की. जमीन की कीमत 1.85 करोड़ रुपये बताई ज रही है. मनीष मिश्रा कहा कि यह बांके बिहारी मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देने के लिए आज 322.25 मीटर के प्लॉट की रजिस्ट्री की है. कॉरिडोर के समर्थन में हुई दूसरी रजिस्ट्री के समय प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण मौजूद रहे और उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता हे कि बिहारीजी पर आने वाले भक्तों को भव्यता और दिव्यता के साथ दर्शन हो.
कॉरिडोर निर्माण से भक्तों को मिलेगा आराम
उधर जिलाधिकारी सी पी सिंह ने कहा कि जो भी मकान स्वामी कॉरिडोर के समर्थन में प्लॉट और दुकान की रजिस्ट्री कर रहे है उनको भरपूर मुआवजा दिया जा रहा हे. साथ ही रहने और कॉरिडोर में भी दुकानें प्राथमिकता के आधार पर दी जाएगी और बिहारी जी की कृपा से जल्द से जल्द कॉरिडोर का काम पूरा होगा. कॉरिडोर का निर्माण होने के बाद मंदिर की संकरी गलियों में आए-दिन होने वाली दुर्घटनाओं और भीड़ के जाम से भक्तों को छुटकारा मिलने की उम्मीद है.
About the Author

न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें