Barabanki: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से अर्टिगा कार के उड़े परखच्चे, 6 की लोगों मौत, 2 गंभीर रूप से घायल
Last Updated:
Barabanki News: बाराबंकी में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से अर्टिगा कार सवार छह लोगों की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल. हादसा देवा थाना क्षेत्र के कल्याणी नदी पुल के पास हुआ. पुलिस ने बचाव एवं राहत कार्य शुरू कर दिया है. डीएम और एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया.
बाराबंकी: दर्दनाक हादसे की खबर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से सामने आई है. सोमवार देर रात देवा-फतेहपुर मार्ग पर बिशुनपुर कस्बे के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से अर्टिगा कार के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं, सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव एवं राहत कार्य में जुट गई. डीएम शशांक त्रिपाठी और एसपी अर्पित विजय वर्गीय भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल लोगों का इलाज जारी है. मौके पर पुलिस और राहत दल ने पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा है. वहीं, मृतकों की शिनाख्त की जा रही है.
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे. ट्रक और अर्टिगा की भीषण टक्कर में छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. कुछ घायलों की हालत नाजुक है, जिन्हें रेफर किया गया है. घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया. पुलिस ने क्रेन बुलवाए हैं.

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड…और पढ़ें
मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड… और पढ़ें