Bareilly News: अब स्पेशल नहीं, रेगुलर बनेंगी 10 ट्रेनें…, किराया भी होगा कम, सीटें मिलेंगी कंफर्म

0
Bareilly News: अब स्पेशल नहीं, रेगुलर बनेंगी 10 ट्रेनें…, किराया भी होगा कम, सीटें मिलेंगी कंफर्म


Last Updated:

Bareilly News: बरेली से होकर गुजरने वाली 10 विशेष ट्रेनों को रेलवे जल्द ही नियमित दर्जा देने की तैयारी में है. ऐसा होने पर यात्रियों को किराया कम देना होगा और सीट मिलने की संभावना भी बढ़ जाएगी. भारी भीड़ और लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने इस प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया है.

बरेली: अगर आप भारतीय रेल से यात्रा कर रहे हैं या करने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. बरेली होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की पांच जोड़ी (यानी 10 विशेष ट्रेनें) को नियमित (रेगुलर) दर्जा देने की तैयारी शुरू हो गई है. ये ट्रेनें पिछले एक से दो साल से स्पेशल ट्रेनों के रूप में चल रही थीं, लेकिन यात्रियों की भारी भीड़ के कारण इन्हें बंद नहीं किया गया. अब जब इन ट्रेनों को रेगुलर का दर्जा मिलेगा, तो इनका किराया भी कम हो जाएगा और सीट मिलने की संभावना भी बढ़ जाएगी.

रेलवे ने शुरू की प्रक्रिया
मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान ने बताया कि फिजिबिलिटी रिपोर्ट के आधार पर विशेष ट्रेनों को नियमित करने की प्रक्रिया उच्च स्तर पर चल रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही कुछ गाड़ियों को रेगुलर कर दिया जाएगा. इन ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव लगातार बना हुआ है, खासतौर पर पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में. कामगारों की वापसी और कार्तिक पूर्णिमा जैसे अवसरों पर प्रयागराज, वाराणसी, हरिद्वार, ऋषिकेश और गढ़मुक्तेश्वर की ट्रेनों में धड़ाधड़ बुकिंग हो रही है. बुकिंग खुलते ही सीटें तुरंत फुल हो जा रही हैं.
बढ़ रही है भीड़, यात्रियों को हो रही परेशानी
लंबी दूरी की ट्रेनों में सामान्य कोचों की संख्या कम होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई यात्री पायदान पर बैठकर या लटककर सफर कर रहे हैं. महिला और दिव्यांग कोचों में भी भीड़ बढ़ गई है. रेलवे ने बरेली होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त सामान्य कोच लगाए हैं, लेकिन यह अभी भी यात्रियों की संख्या के मुकाबले नाकाफी साबित हो रहे हैं.

ये ट्रेनें होंगी नियमित
1. 09076/75 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस – दो साल से स्पेशल रूप में चल रही है.
2. 05074/73 लालकुआं-बेंगलुरु साप्ताहिक विशेष गाड़ी – एक साल से संचालन में.
3. 04518/17 चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन
4. 04211/12 वाराणसी-चंडीगढ़-वाराणसी स्पेशल ट्रेन
5. 04313/14 हरिद्वार-मुजफ्फरपुर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन

इन सभी ट्रेनों पर 70 से 90 प्रतिशत तक यात्रियों का दबाव बना रहता है. रेलवे का मानना है कि इन्हें रेगुलर करने से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और किराया भी सामान्य ट्रेनों के बराबर होगा.

authorimg

Rahul Goel

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड…और पढ़ें

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

रेगुलर बनेंगी 10 ट्रेनें, किराया भी होगा कम, सीटें मिलेंगी कंफर्म



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *