Bareilly News: बरेली में महिला SOG की टीम तैयार, जिले में चप्पे-चप्पे पर होंगी तैनात, टारगेट सिर्फ अपराधी
Last Updated:
Bareilly Latest News: उत्तर प्रदेश के बरेली में महिला एसओजी की वीरांगना यूनिट तैयार की गई. बरेली जिला के संवेदनशील इलाकों में तैनात की जाएगी. खास प्रशिक्षण के बाद इस वीरांगना यूनिट को अपराधियों पर नकेल कसने के लिए तैनात किया गया है. आइए विस्तार से जानते हैं इस पूरे मामले को.
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिला में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए अब पुलिस में महिलाओं की एसओजी टीम तैयार कर ली गई है. महिलाओं की इस एसओजी टीम को वीरांगना यूनिट नाम दिया गया है. विशेष प्रशिक्षित इन महिलाओं को जिले के सभी संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है. जिले की तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा के नेतृत्व में इस वीरांगना यूनिट ने अब जिले में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए मोर्चा संभाल लिया है.
खास प्रशिक्षित इस महिला एसओजी वीरांगना यूनिट को बरेली शहर के अलावा नवाबगंज मीरगंज फरीदपुर समेत पूरे जिले के संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है. वीरांगना यूनिट की खास प्रशिक्षित यह जवान हर तरीके से अपराधी पर लगाम लगाने में महारत हासिल है. जिन्हें बाजार में सिविल ड्रेस में तैनात किया जा रहा है. जिससे कि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और चुनौती जैसी वारदातों पर रोक लगा सके.
तो वही लुटेरे और बदमाशों की सुराग रसी में भी इन महिलाओं को आगे किया जा रहा है. जो उनके बारे में जानकारी जुटा कर बरेली जिला में अपराध रोकने में पुलिस को मददगार साबित हो सके. फिलहाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महिला सशक्तिकरण को लेकर यह वीरांगना यूनिट अब अपराधियों के लिए कॉल बनने जा रही है. इस वीरांगना यूनिट की क्या कुछ विशेषता है.
About the Author

न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें