Bareilly News: बरेली में हादसा, ईंट भट्टे की दीवार अचानक गिरी, 1 मौत, 4 घायल, जांच में जुटी पुलिस

0
Bareilly News: बरेली में हादसा, ईंट भट्टे की दीवार अचानक गिरी, 1 मौत, 4 घायल, जांच में जुटी पुलिस


Last Updated:

Bareilly News: यूपी के बरेली में शनिवार को दीवार गिरने से हादसा हो गया. यहां एक ईंट भट्टे की दीवार गिरने से उसके नीचे काम कर रहे मजदूर दब गए. अब तक पांच को बाहर निकाला गया, जिसमें से एक की मौत हो गई.

बरेली में हादसा.

रिपोर्टः राम विलास सक्सेना

बरेलीः यूपी के बरेली में आज एक एट भट्टे पर बड़ा हादसा हो गया. जहां भट्टे में कच्ची ईंट ईंट की दीवार भर-भराकर ढह गई और उसमें कई मजदूर दब गए. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीण और परिजनों ने जब पुलिस को सूचना दी, तो सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया. जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई और चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है. फिलहाल मजदूरों के परिजनों में पुलिस और प्रशासन के खिलाफ बेहद आक्रोश है.

ईंट भट्टे पर यह बेहद ही दर्दनाक हादसा थाना मीरगंज में नेशनल हाईवे के किनारे एक ईंट भट्ठा का है. दरअसल, आजकल ईंट भट्ठों में कच्ची ईंट की भराई चल रही है और पक्की ईंट की निकासी हो रही है. इसी तरह इस ईंट भट्टे में भी पक्की ईंट की निकासी के साथ ही खाली जगह में कच्ची ईंट की भराई का काम चल रहा था. मजदूर ईंटें लाकर भट्ठे के अंदर कच्ची ईंटों की भराई कर रहे थे. इसी दौरान अचानक से भट्ठे की एक दीवार मजदूरों के ऊपर भर भराकर ढह गई. जिसमें भट्ठे के अंदर ईटों की भराई का काम कर रहे मजदूर दब गए.

गंदे कपड़ों में IPS के पास पहुंची महिला, अफसर ने दरोगा से पूछा- ये कौन है? नाम सुन छूटा पसीना

दरअसल नेशनल हाईवे और ईंट भट्ठे के ऑफिस से ईंटों की भराई का काम कर रहे मजदूर करीब 400 मीटर दूर थे. इस वजह से दीवार गिरने की जानकारी किसी को नहीं हो सकी. जब बाहर काम कर रहे मजदूर कच्ची ईंटों को लेकर मौके पर पहुंचे तो उन्होंने जैसे ही दीवार गिरने का हादसा देखा, तो चीख निकल पड़ी. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन बेबस थे कि दीवार के अंदर दबे हुए मजदूरों को आखिर कैसे बाहर निकला जाए. आरोप है कि हादसा होने के बाद ईंट भट्टा का मालिक मौके से फरार हो गया.

हनीमून पर मनाली गए कपल, रात को रिकॉर्ड किया रोमांटिक वीडियो, दूल्हा-दुल्हन का प्राइवेट मोमेंट वायरल

बाद में मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. जिसमें ईंट भट्ठे के अंदर दबे हुए पांच मजदूरों को बाहर निकला गया. जिसमें एक मजदूर छोटे लाल की मौत हो गई. जबकि चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया. फिलहाल पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने ईंट भट्टे पर हुए हादसे के लिए अपनी-अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है. तो अब यह जांच के बाद ही तय होगा कि आखिर ईंट भट्ठे के अंदर हुए हादसे की असली वजह क्या है.

homeuttar-pradesh

बरेली में हादसा, ईंट भट्टे की दीवार अचानक गिरी, 1 मौत, 4 घायल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *