Bareilly News : चायनीज मांझा बेचा तो खैर नहीं…बरेली पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, 20 दिन में 8 FIR
Last Updated:
Bareilly ki local news : प्रदेश सरकार प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ सख्त हो गई है. लखनऊ में 33 साल के युवक की चाइनीज मांझे से हुई मौत का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को सख्त आदेश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने अफसरों से पूछा कि बैन होने के बाद भी मार्केट में ये कैसे बिक रहा है. अब चाइनीज मांझे से हुई मौत को हत्या माना जाएगा. इसके बाद प्रदेशभर में चाइनीज मांझे के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है. बरेली में आज पुलिस ने छोटी-बड़ी सभी दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया. दुकानदारों को हिदायत दी गई कि अगर चाइनीज मांझा बेचा तो कार्रवाई होगी.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली अनुराग आर्य के निर्देश पर प्रशासन ने 15 जनवरी से मार्केट में बिकने वाला चाइनीज मांझे के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है. जो भी चाइनीज मांझे के साथ पतंगबाजी करता दिखा, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. बरेली पुलिस ने 20 दिनों में अब तक आठ मुकदमें पंजीकृत किए हैं. भारी मात्रा में मार्केट में बिकने वाला चाइनीज मांझे की बरामदगी भी गई है.
बरेली जिले में 13 लोगों को जेल भेजा गया है. बड़े और छोटे व्यापारियों को हिदायत दी गई है कि ऐसा कोई भी मांझा जो व्यक्तियों को नुकसान पहुंचाए, उसके निर्माण और बिक्री न करें. अगर कोई चाइनीज मांझा को बेचता हुआ या उसका उपयोग करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. पुलिस की ओर से व्यापारियों से अनुरोध किया गया है कि अगर कोई भी व्यक्ति चाइनीज माझा बनाकर मार्केट में बेच रहा है तो उसकी भी जानकारी पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई तेजी से की जा सके.
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि यह अभियान 11 फरवरी तक चलाने के निर्देश दिए गए हैं. सभी सीओ रैंक के अधिकारी मांझा निर्माण की गुणवत्ता को सत्यापित करेंगे. अगर कोई भी व्यक्ति इस बीच ऐसा मांझा बनाते हुए बरेली पुलिस को मिलता है, जिससे जनहानि या किसी को नुकसान हो सकता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें