BHU में छात्रों की पत्थरबाजी से तनाव, लखनऊ में महिला ने जज की पत्नी बनकर मांगा फर्जी प्रोटोकॉल

0
BHU में छात्रों की पत्थरबाजी से तनाव, लखनऊ में महिला ने जज की पत्नी बनकर मांगा फर्जी प्रोटोकॉल


Last Updated:

UP Live News Hindi: आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी सब पढ़ने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए न्यूज 18 के साथ…

यूपी न्यूज लाइव.

Varanasi News: BHU परिसर में बवाल, शिकायत को लेकर बढ़ा विवाद, छात्रों ने की पत्थरबाजी

BHU परिसर में मंगलवार देर शाम उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब शिकायत को लेकर पहुंचे कुछ छात्रों और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के बीच विवाद बढ़ गया. घटना की शुरुआत तब हुई जब बताया जा रहा है कि राजाराम हॉस्टल के कुछ छात्र किसी गाड़ी की टक्कर की शिकायत लेकर प्रॉक्टोरियल बोर्ड पहुंचे थे. शिकायत के दौरान सुरक्षा कर्मियों और छात्रों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते गंभीर विवाद में बदल गई. विवाद के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि छात्रों ने प्रॉक्टोरियल टीम पर ईंट और पत्थर फेंकने शुरू कर दिए. सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस पर भी छात्रों ने जमकर पथराव किया. कुछ देर तक पुलिस और छात्रों के बीच आमने-सामने तनावपूर्ण हालात बने रहे. हालात को काबू में करने के लिए पूरे परिसर को छावनी में बदल दिया गया है और अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है. प्रशासन घटना की जांच में जुट गया है, जबकि छात्र पक्ष सुरक्षा कर्मियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगा रहा है. फिलहाल स्थिति नियंत्रित है, लेकिन परिसर में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है.

Lucknow News: लोहिया अस्पताल में फर्जीवाड़ा, खुद को जज की पत्नी बताकर मांगा प्रोटोकॉल, महिला के खिलाफ FIR

लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में एक महिला द्वारा खुद को जज की पत्नी बताकर विशेष प्रोटोकॉल मांगने का मामला सामने आया है. 26 नवंबर को रंजना राय नाम की महिला हड्डी रोग विभाग में इलाज के लिए पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने अस्पताल की असिस्टेंट पीआरओ निमिषा सोनकर से खुद को एक सीनियर जज की पत्नी बताते हुए प्रोटोकॉल की मांग की. अस्पताल प्रशासन को महिला की बात पर शक होने पर जांच की गई और पता चला कि रंजना राय द्वारा बताई गई जानकारी पूरी तरह झूठी थी. सत्यापन के बाद यह स्पष्ट हो गया कि वह किसी भी जज की पत्नी नहीं हैं और गलत पहचान का सहारा लेकर विशेष सुविधा हासिल करने की कोशिश कर रही थीं. घटना का संज्ञान लेते हुए अस्पताल प्रशासन ने रंजना राय के खिलाफ विभूतिखंड थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है. फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

About the Author

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

BHU में छात्रों ने की पत्थरबाजी, लखनऊ अस्पताल में म महिला का फर्जीवाड़ा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *