BHU में 3 नहीं, अब 4 साल का होगा B.A. , B.Sc. और B.Com., PhD में भी हुआ बड़ा बदलाव

0
BHU में 3 नहीं, अब 4 साल का होगा B.A. , B.Sc. और B.Com., PhD में भी हुआ बड़ा बदलाव


Last Updated:

Banaras Hindu University Admission : बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में बीए-बीएससी-बीकॉम करने वाले लोगों को अब तक 3 साल में ही ग्रेजुएशन की डिग्री मिल जाती थी, लेकिन इस साल से उनकी ग्रेजुएशन की डिग्री तीन साल में नही…और पढ़ें

X

काशी हिंदू विश्वविद्यालय

हाइलाइट्स

  • BHU में अब B.A., B.Sc., B.Com. की डिग्री 4 साल में मिलेगी.
  • नई शिक्षा नीति के तहत UG कोर्स 4 साल के होंगे.
  • UG रिसर्च वाले छात्र सीधे PhD में एडमिशन ले सकेंगे.

वाराणसी : ‘सर्व शिक्षा की राजधानी’ के नाम से विख्यात काशी हिंदू विश्वविद्यालय में अब शास्त्री कोर्स में थोड़ा बदलाव किया गया है. नई शिक्षा नीति -2020 के तहत अब बीएचयू में शास्त्री कोर्स के लिए छात्रों को 4 साल पढ़ाई करनी होगी. शुक्रवार देर शाम विश्वविद्यालय में सीयूईटी यूजी के तहत अपना प्रवेश बुलेटिन जारी किया है. इसी प्रवेश बुलेटिन में शास्त्री कोर्स की अवधि 4 साल की बताई गई है.

हालांकि बीएचयू के स्नातक पाठ्यक्रमों के फीस स्ट्रचर और सीटों में कोई बदलाव नहीं किया गया है . गौरतलब है कि नई शिक्षा नीति-2020 के तहत लगभग बीएचयू के सभी कोर्स आ गए हैं. जिसके तहत बीए, बीकॉम, बीएफए, बीपीएड और बीएससी पाठ्यक्रम को 4 साल यानी 8 सेमेस्टर का कर दिया गया है. इसके अलावा यूजी ऑनर्स और यूजी रिसर्च को दो श्रेणी में विभाजित भी किया गया है.

पीएचडी में इन छात्रों को मिलेगा सीधे एडमिशन
यूजी रिसर्च वाले छात्र अब चार साल के यूजी की पढ़ाई के बाद सीधे शोध में एडमिशन ले सकेंगे. इतना ही नहीं उन्हें कौशल विकास, क्षमता विकास और वैल्यू एडेड कोर्स में चयन की भी सुविधा मिलेगा.

नई शिक्षा नीति से दूर हैं ये 7 कोर्स
बीएचयू में अभी भी 7 ऐसे कोर्स है जो नई शिक्षा नीति के अंतर्गत नहीं आती है .इन कोर्स में बीएससी कृषि, बीएससी मेडिकल रेडियोलॉजी, बीएएलएलबी, बीएससी रेडियोथेरेपी, बिवोक, इमेजिंग टेक्नोलॉजी, डेयरी टेक्नोलॉजी और फूड टेक्नोलॉजी में बीटेक की डिग्रियां शामिल हैं.

विदेशी छात्रों को मिलेगा सीधे प्रवेश
बीएचयू में विदेशी छात्रों को बिना प्रवेश परीक्षा के ही एडमिशन मिलेगा.विदेशी छात्रों को विश्वविद्यालय ने मेरिट के आधार पर प्रवेश देने की व्यवस्था की है.

homecareer

BHU में 3 नहीं, अब 4 साल का होगा B.A. , B.Sc. और B.Com.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *