BJP की विकास यात्रा सत्ता नहीं, संस्कार की.. स्थापना दिवस पर CM योगी का संदेश

0
BJP की विकास यात्रा सत्ता नहीं, संस्कार की.. स्थापना दिवस पर CM योगी का संदेश


Last Updated:

Gorakhpur News: बीजेपी के 47वें स्थापना दिवासद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में पार्टी पदाधिकारियों के साथ सेल्फी ली और सभी को बधाई दी. साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी की विकास यात्रा सत्ता की नहीं, बल्कि संस्कार की है. उन्होंने सम्पर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई भी दी है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं संग मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

गोरखपुर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित हिंदू सेवाश्रम भवन की छत पर पार्टी का झंडा फहराया. इस अवसर पर उन्होंने झंडे के सामने पार्टी पदाधिकारियों के साथ सेल्फी ली और सभी को स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं. भाजपा के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने एक सोशल मीडिया संदेश में कहा कि भाजपा की विकास यात्रा सत्ता की नहीं, संस्कार की है. विस्तार की नहीं, विचार की है. ‘अंत्योदय से राष्ट्रोदय’ के संकल्प की सिद्धि की है.

गोरखनाथ मंदिर परिसर में पार्टी का झंडा फहराने के अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ल, नगर निगम के उप सभापति पवन त्रिपाठी, महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, पार्षद दुर्गेश बजाज, जंगल कौड़िया के ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव, भरोहिया के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

बीजेपी मात्र एक राजनीतिक संरचना नहीं

भाजपा के स्थापना दिवस पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिये सीएम योगी ने कहा, ‘विश्व के सबसे विशाल राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई. बीजेपी मात्र एक राजनीतिक संरचना नहीं, बल्कि श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल जी के उदात्त लोकतांत्रिक आदर्शों एवं सात्विक सनातनी जीवन मूल्यों से अभिसिंचित एक जीवंत विचार परंपरा है.’

विकास यात्रा सत्ता की नहीं

सीएम योगी ने अपने संदेश में लिखा, ‘राष्ट्र प्रथम की भावना से ओतप्रोत यह राष्ट्रवादी परिवार आज एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है, जो सेवा, संस्कार और समर्पण के संकल्प के साथ 145 करोड़ देश वासियों की आशाओं और आकांक्षाओं को निरंतर शक्ति दे रहा है. भाजपा की यह विकास यात्रा सत्ता की नहीं, संस्कार की है. विस्तार की नहीं, विचार की है. ‘अंत्योदय से राष्ट्रोदय’ के संकल्प की सिद्धि की है.’

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *