BJP ने जारी कर दी जिलाध्यक्षों की लिस्ट, मेरठ से हरवीर पाल तो हापुड़ से कविता माघरे जिलाध्यक्ष, ये रही पूरी लिस्ट

0
BJP ने जारी कर दी जिलाध्यक्षों की लिस्ट, मेरठ से हरवीर पाल तो हापुड़ से कविता माघरे जिलाध्यक्ष, ये रही पूरी लिस्ट


Last Updated:

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने 14 जिलों के जिलाध्यक्षों की लिस्ट बुधवार को जारी कर दी. इस लिस्ट में मेरठ, हापुड़, हाथरस सहित कई जिलों के अध्यक्षों का नाम शामिल है. पार्टी ने मेरठ जिला से हरवीर पाल, हापुड़ से श्रीमती कविता माघरे, फिरोजाबाद से उदय प्रताप सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया है.

उत्तर प्रदेश के 14 जिलों के लिए बीजेपी ने जारी की जिलाध्यक्षों की लिस्ट.

लखनऊः 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने 14 जिलों के जिलाध्यक्षों की लिस्ट बुधवार को जारी कर दी. इस लिस्ट में मेरठ, हापुड़, हाथरस सहित कई जिलों के अध्यक्षों का नाम शामिल है. पार्टी ने मेरठ जिला से हरवीर पाल, हापुड़ से श्रीमती कविता माघरे, फिरोजाबाद से उदय प्रताप सिंह, हाथरस से प्रेम सिंह कुशवाहा, अलीगढ़ महानगर से राजीव शर्मा, अलीगढ़ जिला से कृष्ण पाल सिंह लाला, एटा से प्रमोद गुप्ता, जालौन से उर्विजा दीक्षित, झांसी महानगर से सुधीर सिंह, हमीरपुर से शकुन्तला निषाद को जिलाध्यक्ष बनाया गया है.

bjp district president

इसके अलावा फतेहपुर से अन्नू श्रीवास्तव, बाराबंकी से राम सिंह वर्मा, जौनपुर से अजीत प्रजापति, कौशाम्बी से धर्मराज मौर्या को जिला अध्यक्ष बनाया है. बता दें कि बीजेपी की इस लिस्ट में पिछड़ा, अनुसूचित जाति, सामान्य वर्ग के लोगों को मौका दिया गया है. इन 14 जिलाध्यक्षों में से 6 जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग के हैं. वहीं 7 जिलाध्यक्ष सामान्य वर्ग के हैं. इसके अलावा 1 जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति से हैं. बीजेपी ने इस लिस्ट के जरिए ओबीसी और दलित समाज के वोटबैंक को साधने की कोशिश की है.

authorimg

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

BJP ने जारी कर दी जिलाध्यक्षों की लिस्ट, मेरठ से हरवीर पाल तो हापुड़ से कविता



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *