Budget Reactions: ‘सरकार से उम्मीद नहीं’, बजट 2026 को लेकर क्या बोले अखिलेश?

0
Budget Reactions: ‘सरकार से उम्मीद नहीं’, बजट 2026 को लेकर क्या बोले अखिलेश?


Last Updated:

Budget 2026 UP Leaders Reaction: बजट 2026 को लेकर देशभर की नजरें संसद पर टिक गई हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इसे विकास और समावेशी प्रगति का बड़ा कदम बता रही हैं, लेकिन विपक्ष के नेताओं की बजट से पहले ही तीखे प्रतिक्रिया सामने आ रही है. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने साफ कहा कि जिस सरकार से पहले ही लोगों को कोई उम्मीद नहीं है, उसके बजट से भी राहत की कोई आस नहीं रखनी चाहिए. साथ ही सपा सांसद राम गोपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है.

अखिलेश यादव ने बजट को लेकर दी प्रतिक्रिया (फाइल फोटो)

लखनऊ: केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद आम बजट 2026 संसद में पेश किया जा रहा है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट भाषण पढ़ रही हैं. देशभर की निगाहें इस पर टिकी हुई हैं. बजट को लेकर राजनीतिक गलियारों का माहौल भी गर्म है. बड़े-बड़े नेता अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. ऐसे में सबसे तीखी प्रतिक्रिया समाजवादी पार्टी की ओर से सामने आई है. पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर सीधा हमला बोला है.

दिल्ली में ANI से बातचीत के दौरान उन्होंने साफ कहा कि जिस सरकार से कोई उम्मीद नहीं है, उसके बजट से क्या उम्मीद करे? अखिलेश यादव का कहना है कि यह बजट आम जनता के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ चुनिंदा लोगों को ध्यान में रखकर बनाया जाता है. अखिलेश यादव ने सरकार के पुराने वादों पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि सरकार ने जो वादे अपने घोषणा पत्र में किए थे, क्या उसपर खरे उतरे हैं? उनका आरोप है कि ये बजट 5% लोगों के लिए बनता है.

सांसद राम गोपाल यादव ने दी प्रतिक्रिया
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद राम गोपाल यादव ने भी बजट को लेकर निराशा जताई. उन्होंने संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें इस बजट से कोई उम्मीद नहीं है. उनके इस बयान ने साफ कर दिया कि विपक्ष की नजर में सरकार का बजट पहले से ही सवालों के घेरे में है.

क्या बोले डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
वहीं दूसरी ओर, सरकार की तरफ से बजट को लेकर भरोसा जताया जा रहा है. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह बजट सर्वसमावेशी होगा और किसानों, युवाओं, महिलाओं समेत देश के हर वर्ग के विकास में अहम भूमिका निभाएगा. उन्होंने इसे प्रधानमंत्री के “विकसित भारत” के संकल्प से जोड़ते हुए बड़ा कदम बताया.

About the Author

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

‘सरकार से उम्मीद नहीं’, बजट 2026 को लेकर क्या बोले अखिलेश?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों