Bussiness Tips: 1 साल में 36 लाख…, किसान ने खेत में फसल की जगह किया ये काम, हो रही खूब कमाई
Last Updated:
Agriculture Tips: किसान ने खेत में फसल की जगह मुर्गी फार्म शुरू किया और अब वह सालाना 36 लाख रुपए कमा रहा है. आइए जानते है सबकुछ.
बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत में एक किसान ने परंपरागत खेती छोड़कर मुर्गी फार्म का काम शुरू किया है, जिससे वह अब सालाना 36 लाख का मुनाफा कमाता है. इतना ही नहीं अब वह अन्य लोगों को भी रोजगार देने का काम कर रहा है. किसान हबीब ने बताया कि उन्होंने अन्य मुर्गी फार्म को देखकर प्रेरणा ली और यूट्यूब से भी काफी कुछ सीखा. इसके बाद उन्होंने मुर्गी फार्म का काम शुरू करके अब अच्छा मुनाफा कमाना शुरू किया है.
इसके बाद उन्होंने करीब चार बीघा जमीन पर मुर्गी फार्म का काम शुरू किया. अब उनके पास करीब 30 हजार मुर्गी हैं और 28 हजार अंडा रोजाना उत्पादन करते हैं और लोनी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई स्थानों पर इन्हें बेचकर मुनाफा कमाते हैं. किसान हबीब ने बताया कि वह करीब 36 लख रुपए सालाना का मुनाफा कमाते हैं और कई लोगों को रोजगार देने का भी काम करते हैं.
किसान ने बताया कि उनके पास अन्य लोग भी इस काम को देखकर प्रेरित होते हैं और अपने मुनाफा बढ़ाने के लिए मुर्गी फार्म खोल रहे हैं. किसान हबीब ने बताया कि मुर्गी पालन का कार्य बहुत ही आसान है. इसमें सिर्फ मुर्गियों में होने वाली बीमारियों की समय-समय पर जांच होने पर दवाइयां देना. वहीं टेंपरेचर मुर्गियों के अनुसार रखना और अन्य मामूली देखभाल से यह कार्य बहुत अच्छे से हो जाता है और इसमें मुनाफा की संभावना अन्य किसी भी काम के मुकाबले तीन गुना होती है.
वहीं पति मुकेश आर्य का कहना है कि उसे परिवार के लोगों से सूचना मिली थी कि उसकी पत्नी होटल में किसी अन्य युवक के साथ है. जब वह मौके पर पहुंचा, तो पत्नी और पड़ोसी सोनू को एक साथ पकड़ा गया. उधर, महिला ने अपने बयान में कहा है कि जिसका नाम लिया जा रहा है, उससे उसका कोई संबंध नहीं है, वह किसी और से मिलने गई थी, लेकिन पड़ोसी को गलतफहमी में पकड़ा गया. फिलहाल मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे… और पढ़ें