CBSE बोर्ड परीक्षा एडमिट कार्ड पर ये है लेटेस्ट अपडेट,जानें कब हो सकता है जारी

0
CBSE बोर्ड परीक्षा एडमिट कार्ड पर ये है लेटेस्ट अपडेट,जानें कब हो सकता है जारी


Last Updated:

CBSE जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है.परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने वाली है. छात्र जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल होने वाले हैं, वे सीधे इस लिंक cbse.nic.in के जरिए एडमिट कार…और पढ़ें

CBSE Admit Card 2025 जल्द जारी हो सकता है.

हाइलाइट्स

  • CBSE बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड फरवरी के पहले सप्ताह में जारी हो सकता है.
  • परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने वाली है.
  • एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में एंट्री के लिए जरूरी है.

CBSE Admit Card 2025 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है. साथ ही संभावना जताई जा रही है कि एडमिट कार्ड फरवरी के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है. जो भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं, वे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. सीबीएसई बोर्ड की यह परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हो रही है.

इसके अलावा एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र सीधे इस लिंक https://www.cbse.gov.in के जरिए भी डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी अपना एडमिट कार्ड देख सकते हैं. यह परीक्षा केंद्र में एंट्री के लिए जरूरी होता है. CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक और कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएगी.

CBSE बोर्ड परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड में शामिल होंगे ये विवरण
छात्र का नाम और रोल नंबर
पर्सनल इंफॉर्मेशन
परीक्षा केंद्र का नाम और पता
विषयवार परीक्षा तिथियां और समय
परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश

CBSE एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए जरूरी डिटेल
पंजीकरण संख्या/आईडी
जन्म तिथि (DOB)
स्कूल आईडी – रेगुलर छात्रों के लिए आवश्यक

CBSE Admit Card 2025 ऐसे करें डाउनलोड
CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक सर्च करें.
लॉगिन क्रेडेंशियल (पंजीकरण संख्या/DOB) दर्ज करें.
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
सभी विवरणों को चेक करें और किसी गलती की स्थिति में अधिकारियों से संपर्क करें.
एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकालें और एग्जाम हॉल में साथ ले जाएं.

CBSE बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले सभी छात्रों को एडमिट कार्ड जारी होते ही इसे डाउनलोड कर लेना चाहिए ताकि किसी भी अंतिम समय की परेशानी से बचा जा सके.

ये भी पढ़ें…
RBI में नौकरी पाने का शानदार अवसर, नहीं देनी होगी कोई लिखित परीक्षा, बढ़िया मिलेगी मंथली सैलरी

homecareer

CBSE बोर्ड परीक्षा एडमिट कार्ड पर ये है लेटेस्ट अपडेट,जानें कब हो सकता है जारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *