Chandauli News : चंदौली के सिपाही बनेंगे ‘सुपरकॉप’… ले रहे कोबुडो मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग! जानें खासियत

0
Chandauli News : चंदौली के सिपाही बनेंगे ‘सुपरकॉप’… ले रहे कोबुडो मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग! जानें खासियत


Last Updated:

Chandauli News चंदौली पुलिस अब फिटनेस और आत्मरक्षा दोनों में और मजबूत बनेगी. पुलिस लाइन में चल रही कोबुडो मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग में जवान पंच, किक और डिफेंस की तकनीकें सीख रहे हैं. इस ट्रेनिंग का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से चुस्त-फुर्ता और आत्मरक्षा में दक्ष बनाना है.

चंदौली : पुलिसकर्मियों को फिट और चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए चंदौली पुलिस लाइन में सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग की शुरुआत की गई है. पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चल रही इस ट्रेनिंग में प्रशिक्षक के रूप में कुमार नन्दजी (जिला कोबुडो मार्शल आर्ट्स संघ व जिला बॉक्सिंग संघ के महासचिव/एनआईएस कोच) प्रशिक्षण दे रहे हैं. ट्रेनिंग सत्र की शुरुआत रनिंग, जॉगिंग और व्यायाम से होती है, जिसके बाद पुलिसकर्मियों को आत्मरक्षा की तकनीकें, जैसे फेस अटैक, स्टमक अटैक और उनके डिफेंस मूव्स सिखाए जा रहे हैं. इस पहल का उद्देश्य पुलिस बल में शारीरिक दक्षता और आत्मविश्वास को और मजबूत बनाना है.

कोबुडो मार्शल आर्ट्स के कोच कुमार नन्दजी ने लोकल 18 को बताया कि चंदौली पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के लिए आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) की विशेष ट्रेनिंग चल रही है. कुमार नन्दजी ने बताया कि हाल ही में एसपी से बातचीत के दौरान निर्णय लिया गया कि पुलिसकर्मियों को एक माह की गहन ट्रेनिंग दी जाएगी, यह ट्रेनिंग 18 सितंबर से शुरू हुई थी. इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों में आत्मविश्वास बढ़ाना और शारीरिक चुस्ती-फुर्ती विकसित करना है. प्रशिक्षण में उन्हें पंच अटैक, किक अटैक जैसी आत्मरक्षा तकनीकों का अभ्यास कराया जा रहा है, ताकि वे हर परिस्थिति में खुद को सक्षम बना सकें.

पुलिसकर्मियों का उत्साह काबिले-तारीफ
कोच कुमार नन्दजी ने आगे बताया कि ट्रेनिंग को शुरू हुए अब दो सप्ताह हो चुके हैं और अब अभ्यास थोड़े एडवांस और खतरनाक डिफेंस मूव्स की ओर बढ़ गया है. उन्होंने कहा कि अब पुलिसकर्मियों को यह सिखाया जा रहा है कि अगर कोई व्यक्ति अचानक हमला करे या भागने की कोशिश करे, तो उसे सुरक्षित तरीके से काबू में कैसे लिया जाए. इस ट्रेनिंग में पुलिसकर्मियों का उत्साह काबिले-तारीफ है.

इन लोगों को किया गया ही शामिल
प्रतिभागियों में 25 से लेकर 50 वर्ष तक की उम्र के पुलिसकर्मी शामिल हैं, लेकिन सभी में सीखने की समान ऊर्जा और जोश देखा जा रहा है. यह ट्रेनिंग फिलहाल केवल पुरुष पुलिसकर्मियों को दी जा रही है, विशेष रूप से उन जवानों को जो गनर या बॉडीगार्ड के रूप में तैनात हैं. लगभग 150 पुलिसकर्मी इस प्रशिक्षण में शामिल हैं, जिन्हें बेहतर अभ्यास और ध्यान के लिए 5 ग्रुपों में विभाजित किया गया है, ताकि हर ग्रुप को पर्याप्त समय और मार्गदर्शन मिल सके.

mritunjay baghel

मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

चंदौली के सिपाही बनेंगे ‘सुपरकॉप’… ले रहे कोबुडो मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *