Chandauli News: छठ महापर्व का हुआ समापन, उगते सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, घाटों पर उमड़ी हजारों की भीड़

0
Chandauli News: छठ महापर्व का हुआ समापन, उगते सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, घाटों पर उमड़ी हजारों की भीड़


Last Updated:

Chandauli News: सोमवार शाम को डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य दिया गया था और आज मंगलवार की भोर में 3 बजे से ही व्रती महिलाएं अपने परिवार के साथ घाटों पर पहुंचने लगी थीं. व्रतियों ने सूप और दऊरी में फल, ठेकुआ, नारियल जैसे विभिन्न प्रकार के प्रसाद सजाए थे. वे ‘कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए’ जैसे पारंपरिक छठ गीत गाते हुए ढोल-नगाड़ों के साथ सरोवर पर पहुंचीं. तालाब के पानी में उतरकर उन्होंने सूर्योदय का इंतजार किया.

Chandauli News: चंदौली जिले में 4 दिवसीय छठ महापर्व का मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समापन हो गया. इस दौरान हजारों व्रतियों ने अहले सुबह घाटों पर पहुंचकर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया और छठी मईया से मनोकामनाएं मांगी. दरअसल, छठ महापर्व के दौरान महिला और पुरुष व्रतिओं ने 4 दिनों तक व्रत रखा, जिसमें 36 घंटे का निर्जला व्रत भी शामिल था.

सोमवार शाम को डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य दिया गया था और आज मंगलवार की भोर में 3 बजे से ही व्रती महिलाएं अपने परिवार के साथ घाटों पर पहुंचने लगी थीं. व्रतियों ने सूप और दऊरी में फल, ठेकुआ, नारियल जैसे विभिन्न प्रकार के प्रसाद सजाए थे. वे ‘कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए’ जैसे पारंपरिक छठ गीत गाते हुए ढोल-नगाड़ों के साथ सरोवर पर पहुंचीं. तालाब के पानी में उतरकर उन्होंने सूर्योदय का इंतजार किया.

लोगों ने सूर्य भगवान के लगाए जयकारे
सूर्योदय होते ही पूरे सरोवर पर मौजूद महिला, पुरुष और बच्चों ने सूर्य भगवान के जयकारे लगाए. मानसरोवर पोखरा, अलीनगर राम जानकी पोखरा, अमोघपुर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में यह महापर्व धूमधाम से संपन्न हुआ. सुरक्षा व्यवस्था के लिए अलीनगर प्रभारी, आरपीएफ प्रभारी और पुलिस बल के साथ महिला कांस्टेबल भी मानसरोवर घाट पर पूरी तरह मुस्तैद रहे.

छठ व्रतियों को कुल्हड़ में पिलाएगा गया चाय
श्री श्री सूर्य मंदिर छठ पूजा कमेटी के संस्थापक कृष्णा गुप्ता ने लोकल 18 से बताया कि आज सूर्य मंदिर स्थित मानसरोवर तालाब पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया गया. वहीं, उन्होंने बताया कि आज सुबह में निशुल्क में गंगाजल, गाय का दूध, आम का पल्लव और पान का पत्ता भी दिया गाय और छठ व्रतियों के लिए खास कुल्हड़ में चाय पिलाएगा गया.

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

छठ महापर्व का हुआ समापन, उगते सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *