Chhath Puja 2025 : नहीं जा पाए हैं घर? कानपुर में इन घाटों पर होगा पूर्वांचल के गांवों वाला छठ
Last Updated:
Chhath Puja Ghats Kanpur : इस बार कानपुर में 47 घाट बनाए गए हैं, जहां लाखों भक्त सूर्य उपासना के इस पर्व को मनाने पहुंचेंगे. कल से शहर में छठ पर्व की शुरुआत हो जाएगी. इसके बाद चार दिनों तक पूजा-पाठ का दौर चलेगा. अनुमान है कि इस बार चार से पांच लाख श्रद्धालु कानपुर के घाटों पर सूर्य देव की उपासना करने पहुंचेंगे.
कानपुर. दीपावली के समापन के साथ ही कानपुर शहर में अब पूर्वांचल की छटा बिखरने लगी है. लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है. घाटों पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और चारों ओर छठ मईया के गीत गूंजने लगे हैं. इस बार कानपुर के अलग-अलग इलाकों में कुल 47 अस्थायी घाट बनाए गए हैं, जहां लाखों भक्त सूर्य उपासना के इस पर्व को मनाने पहुंचेंगे. शनिवार से शहर में छठ पर्व की शुरुआत हो जाएगी और चार दिनों तक पूजा-पाठ का दौर चलेगा. हर साल की तरह इस बार भी अर्मापुर, पनकी और सीटीआई नहर के घाटों पर भक्तों का सैलाब उमड़ने लगा है. इन घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी और सजावट का काम अंतिम चरण में है. घाटों के किनारे मिट्टी की बेदियां बनाई जा रही हैं, जहां श्रद्धालु सूर्य देव को अर्घ्य देंगे. कानपुर में पिछले करीब 30 साल से छठ पर्व पूरे उल्लास और परंपरा के साथ मनाया जा रहा है. अनुमान है कि इस बार चार से पांच लाख श्रद्धालु घाटों पर पहुंचकर सूर्य देव की उपासना करेंगे.
अखिल भारतीय भोजपुरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष गहमरी ने कहा है कि छठ पर्व को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाना चाहिए. उन्होंने बताया कि संस्था पिछले कई साल से यह मांग कर रही है और इस बार पर्व समाप्त होने के बाद दिल्ली में इसके लिए प्रदर्शन भी किया जाएगा. कानपुर में पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ मिलकर सभी घाटों का निरीक्षण किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो. इस बार कानपुर में छठ पर्व का अद्भुत दृश्य देखने को मिलेगा, जो पूर्वांचल की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को नई चमक देगा.
सज गए बाजार, बढ़ी मांग
छठ पर्व के लिए जरूरी पूजन सामग्री जैसे बांस की टोकरी, सूप, फल, गन्ना, नारियल, दीपक और प्रसाद के सामान की खरीदारी जोरों पर है. विजय नगर, अर्मापुर, पनकी और बर्रा इलाके के बाजारों में भीड़ उमड़ रही है. महिलाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. दुकानदारों ने घाटों के पास अस्थायी स्टॉल भी लगाए हैं ताकि भक्तों को आसानी से पूजा सामग्री मिल सके. कानपुर शहर में इन दिनों भक्ति और आस्था का माहौल है. दीपावली की रौनक के बाद अब घाटों पर छठ मईया की भक्ति छाई हुई है. हजारों की संख्या में लोग तैयारियां पूरी कर चुके हैं और शनिवार से शुरू होने जा रहे महापर्व के लिए शहर का हर कोना ‘जय छठी मईया’ के जयकारों से गूंजने लगा है.
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें