Chitrakoot News : टाटा मोटर्स चित्रकूट में लगाने जा रहा रोजगार मेला, मिलेगी कितनी सैलरी, आप भी कर सकते हैं अप्लाई?

0
Chitrakoot News : टाटा मोटर्स चित्रकूट में लगाने जा रहा रोजगार मेला, मिलेगी कितनी सैलरी, आप भी कर सकते हैं अप्लाई?


Last Updated:

Chitrakoot Apprentice Job Fair : ये मेला 2 जनवरी को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मानिकपुर में लगेगा. इसमें देश की नामी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स लिमिटेड सीधे युवाओं को भर्ती करेगी. इससे स्थानीय युवाओं को बड़े औद्योगिक माहौल में काम करने का अनुभव मिलेगा. युवाओं को सुबह 10 बजे आईटीआई मानिकपुर पहुंचना होगा. अपने साथ जरूरी दस्तावेज लाने होंगे. नौकरी लगने के बाद कंपनी की ओर से ट्रांसपोर्ट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी.

फोटो

चित्रकूट. बुंदेलखंड का चित्रकूट जनपद वर्षों से पिछड़े क्षेत्र की पहचान से जूझता रहा है. यहां के गांव हों या कस्बे, युवाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती रोजगार की रही है. पढ़ाई पूरी करने के बाद भी अधिकतर युवा या तो महानगरों की ओर पलायन करने को मजबूर होते हैं या फिर घर बैठकर बेरोजगारी की मार झेलते हैं. खेती पर संसाधनों की कमी ने इस जनपद को लंबे समय तक विकास की दौड़ में पीछे रखा, लेकिन अब नए साल की शुरुआत के साथ ही चित्रकूट के युवाओं के लिए उम्मीद की एक नई किरण दिखाई दे रही है. युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से चित्रकूट में एक बड़े अप्रेंटिस रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है.

क्या-क्या लाना होगा

ये मेला 2 जनवरी 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मानिकपुर, चित्रकूट के परिसर में लगेगा. इस मेले की खास बात यह है कि इसमें देश की नामी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स लिमिटेड सीधे युवाओं को उनके हुनर और तकनीकी दक्षता के आधार पर अवसर प्रदान करेगी. इससे स्थानीय युवाओं को न सिर्फ काम मिलेगा, बल्कि उन्हें बड़े औद्योगिक माहौल में काम करने का अनुभव भी हासिल होने वाला है. अप्रेंटिस रोजगार मेले में शामिल होने के लिए युवाओं को सुबह 10 बजे आईटीआई मानिकपुर पहुंचना होगा. अभ्यर्थियों को अपने साथ आईटीआई डिप्लोमा, आधार कार्ड और मार्कशीट जैसे जरूरी दस्तावेज लाने होंगे. मेले में इंजीनियरिंग ट्रेड और नॉन इंजीनियरिंग ट्रेड से पासआउट प्रशिक्षार्थी हिस्सा ले सकेंगे. जनपद की जीरो पॉवर्टी लिस्ट में शामिल पुरुष और महिलाओं को भी इस मौके का लाभ भी दिया जाएगा.

सैलरी के साथ ये भी

राजकीय आईटीआई मानिकपुर के प्रधानाचार्य दुष्यंत कुमार द्विवेदी बताते हैं कि इस रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य चित्रकूट के तकनीकी रूप से प्रशिक्षित युवाओं को सीधे रोजगार से जोड़ना है. चयनित अभ्यर्थियों को टाटा मोटर्स कंपनी की ओर से 14,401 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा. कंपनी की ओर से ट्रांसपोर्ट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे युवाओं को किसी प्रकार की अतिरिक्त परेशानी न हो और चित्रकूट के युवा भी बड़ी कंपनी में कार्य कर सकें.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

टाटा मोटर्स चित्रकूट में लगाने जा रहा रोजगार मेला, आप भी कर सकते हैं अप्लाई?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों