Chitrakoot में बोलेरो-रोडवेज बस की आमने-सामने टक्कर, 3 लोगों की मौत…6 घायल, पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

0
Chitrakoot में बोलेरो-रोडवेज बस की आमने-सामने टक्कर, 3 लोगों की मौत…6 घायल, पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन


Chitrakoot Accident News: चित्रकूट जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि बोलेरो में सवार अन्य 6 लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा कर्वी कोतवाली क्षेत्र के खोह गांव के पास हाईवे पर हुआ, जब तेज रफ्तार बोलेरो और रोडवेज बस की आमने-सामने टकरा गईं. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. हादसे में घायल सभी 6 लोगों को इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस ने मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है और बस तथा बोलेरो दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है.

फिलहाल आगे की जांच की जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो अनियंत्रित होकर सामने आ रही बस से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे की जानकारी मिलते ही एसपी चित्रकूट समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई. ऐसा बताया जा रहा है कि हादसे में बोलेरो सवाल सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
घायलों में ज्यादातर एक ही परिवार के हैं. पुलिस के मुताबिक, कैंप का पुरवा निवासी राजा भईया (40) अपनी पत्नी शोभा, 14 वर्षीय बेटे मोहित, 7 वर्षीय सुभाष, 14 वर्षीय बेटी संध्या के अलावा अर्जुन प्रसाद का 24 वर्षीय बेटा रोहित व ओमकार का बेटा अर्जुन बोलेरो में सवार होकर खोह की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान प्रयागराज की ओर आ रही रोडवेज बस से टकर हो गई. इस हादसे में बोलेरो का आगला हिस्सा पूरी तकह चकनाचूर हो गया.

इस हादसे में बोलेरो सवार मोहित, सुभाष व रोहित की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि, अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख व्यक्त किया. सीएम योगी ने चित्रकूट सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त. साथ ही, अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश. सीएम ने घायलों के समुचित इलाज के भी निर्देश दिए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *